{"_id":"5a063f3f4f1c1b87698baa75","slug":"the-president-of-the-philippines-said-at-the-age-of-16-he-had-done-first-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिलीपींस के राष्ट्रपति बोले- 16 साल की उम्र में गला काटकर की थी हत्या","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
फिलीपींस के राष्ट्रपति बोले- 16 साल की उम्र में गला काटकर की थी हत्या
एजेंसी/डेनांग
Updated Sat, 11 Nov 2017 05:40 AM IST
विज्ञापन
Rodrigo Duterte
- फोटो : reuters
फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते ने कहा है कि जब वह किशोर थे तब उन्होंने एक व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। दुतेर्ते का यह सनसनीखेज बयान ऐसे वक्त आया है जब फिलीपींस 14 नवंबर को भारत-आसियान और पूर्वी एशिया सम्मेलन की मेजबानी करने जा रहा है।
विज्ञापन
पढ़ें: फिलीपींस में मालवाहक जहाज डूबने से 11 भारतीय लापता, रेस्क्यू जारी
विज्ञापन
राष्ट्रपति ने बताया कि जब वह किशोर थे तब वह जेल भी गए थे। वह वहां जाते-आते रहते थे और हत्या की जिस घटना का वह उल्लेख कर रहे हैं, तब उनकी उम्र महज 16 साल की थी। दुतेर्ते एशिया-प्रशांत क्षेत्र के आर्थिक सहयोग परिषद की बैठक में भाग लेने के लिए वियतनाम के डेनांग शहर में हैं।
विज्ञापन
एक कार्यक्रम के दौरान फिलीपींस मूल के लोगों को संबोधित करते हुए 72 वर्षीय दुतेर्ते ने यह भी कहा कि संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकारों से संबंधित यदि वह महिला अधिकारी उन्हें मिल गई जिसने उनके नशा विरोधी अभियान पर सवाल उठाए थे, तो वह उसे थप्पड़ मार देंगे।
पढ़ें: फिलीपींस में आतंकियों ने सात लकड़हारों के सिर कलम किए
दरअसल, एक महिला अधिकारी ने दुतेर्ते के नशा विरोधी अभियान को मानवाधिकार उल्लंघन करार दिया था, क्योंकि इस अभियान के तहत चार हजार लोग मारे जा चुके हैं।