फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   The most gruesome drought of the century in australia

ऑस्ट्रेलिया में सदी का सबसे भीषण सूखा, सबकुछ छोड़कर शहरों की ओर पलायन कर रहे हैं लोग

Sun, 29 Jul 2018 11:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Updated Sun, 29 Jul 2018 11:13 AM IST
विज्ञापन
The most gruesome drought of the century in australia
सूखा (फाइल फोटो)
ऑस्ट्रेलिया का न्यू साउथ वेल्स सबसे भीषण सूखे से जूझ रहा है। सूखा ऐसा है कि जमीन में नमी तक नहीं है। घास तक नहीं बची है। पशु भूख और पानी से मर रहे हैं। लोग शहरों की ओर रुख कर रहे हैं। यहां के 57 फीसदी हिस्से को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक यह लगातार 7वां साल है जब यहां सामान्य से कम बारिश हो रही है। वैज्ञानिकों का कहना है कि सूखे की वजह अल नीनो और ग्लोबल वॉर्मिंग है। बताया जा रहा है कि यह 100 साल का सबसे भीषण सूखा है। यहां इससे पहले 2002-03 के बीच सूखा देखा गया था। इससे पहले 1919-20 और 1901-1902 में सूखा पड़ा था। 
विज्ञापन


बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में बारिश के आंकड़े मापने के लिए 7 हजार केंद्र हैं। कोबार में इस सीजन औसतन 93.5 मिमी बारिश की तुलना में महज 5.6 मिमी बारिश हुई। ऑस्ट्रेलिया में 2017-18 में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 1961-90 की तुलना में तापमान 1.46 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed