{"_id":"57841a744f1c1b177a13e084","slug":"the-government-of-bangladesh-close-zakir-naik-channel-transmission","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश सरकार ने जाकिर के चैनल का प्रसारण किया बंद","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
बांग्लादेश सरकार ने जाकिर के चैनल का प्रसारण किया बंद
एजेंसी/ढाका
Updated Tue, 12 Jul 2016 03:45 AM IST
विज्ञापन
बांग्लादेश के ढाका में हुए हमले में शामिल आतंकियों के जाकिर नाईक के भाषणों से प्रेरित होने की बात सामने आने के बाद वहां की सरकार ने जाकिर पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जाकिर नाईक के पीस टीवी चैनल पर प्रतिबंध लगाने के बाद सरकार ने इस चैनल के डाउनलिंक परमिशन को भी रद कर दिया है।
विज्ञापन
बांग्लादेश के सूचना प्रसारण मंत्रालय ने एक निर्देश जारी करते हुए जाकिर नाईक के चैनल की डाउनलिंक परमिशन को रद्द कर दिया। यह किसी भी चैनल के प्रसारण के लिए यहां जरूरी होता है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, बांग्लादेश में केबल ऑपरेटरों ने चैनल का प्रसारण बंद करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन