समुद्र के बीचोंबीच तैरता हुआ दिखता है बोयार्ड का यह किला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व में ऐसे कई किले हैं जो अपने इतिहास के लिए प्रसिद्ध है। ऐसा ही एक किला अटलांटिक सागर में मौजूद केसल है। इसे देखकर ऐसा लगता है कि जैसे यह समुद्र में तैर रहा है। इस किले का निर्माण फ्रांस ने अंग्रेजी नौसेना के बेड़े से देश की रक्षा करने के लिए 17वीं शताब्दी में करवाया था।
जब इसका निर्माण शुरू किया तो इंजीनियरों ने घुटने टेक दिए जिससे इसका काम पूरा नहीं हो पाया। इस किले का काम कई बार शुरू और बंद हुआ और आखिरकार 1858 में नेपोलियन के कार्यकाल में पूर्ण हुआ।
इस विशाल किले में 250 लोग रह सकते हैं। यह किला फ्रांस में डी एक्स और इले डी ओलेरन के बीच अटलांटिक सागर में मौजूद है। इसका निर्माण 17वीं शाताब्दी में देश के कई हिस्सों को सुरक्षित रखने के लिए प्राचीन फोर्ट बोयार्ड के बेस पर डिजाइन करके बनाया गया है।
छोटे से नजर आने वाले इस किले के निचले माले में सोने के लिए क्वार्टर और फूड स्टोरेज बनाया गया है। ऊपरी माले में हथियार संग्रहित थे। किले के पूरी तरह तैयार होने के बाद उसकी अंडाकार बनीं दीवारों का माप 330 फीट बाई 160 फीट नापा गया।
किला बनाने वाले मिस्त्रीओं को समुंद्रिय तट के किनारे बैरकों में रखा गया था जो बाद में बॉयरडविले बंदरगाह के नाम से मशहूर हो गया। किले ने सुरक्षा संबंधी कई कार्य किये हैं लेकिन अब इसे किसी कार्य के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाता।
20 वीं शताब्दी में किले को बुरी हालत में छोड़ दिया गया था। किले के अनुरक्षण हेतु तबतक कोई कार्य नहीं गया जबतक उसके इस्तेमाल के लिए नया उद्देश्य नहीं मिल गया। कलात्मक दृष्टि से यह कला इंजीनियरों की एक अद्भुत देन है।
वर्ष 1967 में बॉयर्ड किले को एक नया उद्देश्य मिला जब यहां एक फ्रेंच फिल्म की शूटिंग की गयी। रोबर्ट एनरिको द्वारा निर्मित इस फिल्म का नाम 'लेस अडवेंचरियर्स' था। वर्ष 1990 में बॉयर्ड किला एक बार फिर से लोगों की नजरों में आया जब फ्रेंच रियलिटी टीवी शो ने यहां अपना सेट बनाया था।