फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   The Court dismissed the prime minister in Thailand

थाईलैंड की कोर्ट ने प्रधानमंत्री को हटने का दिया आदेश

Wed, 07 May 2014 05:06 PM IST
Updated Wed, 07 May 2014 05:06 PM IST
विज्ञापन
The Court dismissed the prime minister in Thailand

थाईलैंड की एक अदालत ने प्रधानमंत्री यिंगलक चिनावाट को पद छोड़ने का आदेश दिया है। उन पर सत्ता के दुरुपयोग का मामला चल रहा है।

विज्ञापन


संवैधानिक अदालत ने अपने फ़ैसले में कहा है कि यिंगलक चिनावाट ने देश के सुरक्षा प्रमुख को ग़ैर क़ानूनी तरीके से पद से हटाया है।

कई महीनों के राजनीतिक गतिरोध के बाद संवैधानिक अदालत का यह फ़ैसला आया है। सरकार विरोधी प्रदर्शनकारी नवंबर 2013 से यिंगलक चिनावाट को पद से हटाने का प्रयास कर रहे थे।

अदालत के इस फ़ैसले के बाद सरकार समर्थक सड़कों पर उतर सकते हैं। यिंगलक चिनावाट थाईलैंड के ग्रामीण इलाक़ों में बेहद लोकप्रिय हैं। यिंगलक चिनावाट पर आरोप है कि उन्होंने विपक्ष की ओर से नियुक्त किए गए सुरक्षा प्रमुख थाविल प्लायंस्री को ग़लत तरीके से पद से हटा दिया था।
विज्ञापन


मंगलवार को अदालत में पेश हुईं प्रधानमंत्री यिंगलक चिनावाट ने कहा था कि इस क़दम से उनकी पार्टी को कोई फ़ायदा नहीं पहुंचा है। एक जज ने अपने फ़ैसले में कहा, "प्रधानमंत्री की भूमिका का अंत हो गया है। यिंगलक अब कार्यवाहक प्रधानमंत्री के पद पर नहीं रह सकती हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed