फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   thailand pm released by army government

रिहा हुई थाईलैंड की पूर्व पीएम

Sun, 25 May 2014 06:27 PM IST
Updated Sun, 25 May 2014 06:27 PM IST
विज्ञापन
thailand pm released by army government

ख़बर है कि थाईलैंड में देश की नई सैन्य सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री यिंगलक चिनावाट को रिहा कर दिया है। उन्हें दो दिन पहले हिरासत में ले लिया गया था।

विज्ञापन


थाईलैंड की सत्ताधारी सैन्य परिषद के एक सूत्र ने बीबीसी को बताया कि उन्हें राजनीति से दूर रहने को कहा गया है और विदेश जाने से पहले उन्हें अनुमति लेनी होगी।
विज्ञापन


अन्य जाने माने राजनेताओं, शिक्षाविदों और देश में तख्तापलट के अन्य आलोचकों को भी सैन्य सरकार ने गुरुवार को सत्ता संभालने के बाद हिरासत में लिया था।

उधर राजधानी बैंकॉक में लगातार तीसरे दिन भी छिटपुट प्रदर्शन जारी हैं। जिनके बाद कई गिरफ्तारियां भी हुई हैं, लेकिन सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच किसी तरह की गंभीर झड़प की खबर नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सत्ता संघर्ष का दौर

thailand pm released by army government

थाईलैंड में 2006 से सत्ता संघर्ष चल रहा है जब यिंगलक चिनावाट के भाई थकसिन चिनावाट को सेना ने सत्ता से हटा दिया था।

थाईलैंड में 1932 में पूर्ण राजशाही समाप्त होने के बाद सेना ने वहां अब तक कम से कम 12 बार तख्तापलट किया है।

देश के ग्रामीण इलाकों में यिंगलक और थकसिन चिनावाट के लिए व्यापक समर्थन पाया जाता है, लेकिन देश के मध्य वर्ग और धनाढ्य लोगों के बीच उनके बहुत से आलोचक हैं।

मौजूदा संकट की शुरुआत पिछले साल उस समय हुई जब यिंगलक सरकार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन शुरू हुए और सरकार से इस्तीफे की मांग की गई।

इसी साल जुलाई में थाईलैंड में चुनाव हुए लेकिन उन्हें लेकर खासा विवाद हुआ और बाद में न्यायपालिका ने चुनावों को रद्द कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed