{"_id":"5b4f3ad14f1c1b46748b58e0","slug":"thailand-all-12-boys-of-the-wild-boars-soccer-team-discharged-from-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाईलैंड गुफा से निकले बच्चों को अस्पताल से मिली छुट्टी, सुनाएंगे दिल दहला देने वाली दास्तां ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
थाईलैंड गुफा से निकले बच्चों को अस्पताल से मिली छुट्टी, सुनाएंगे दिल दहला देने वाली दास्तां
एजेंसी, चियांग राय (थाईलैंड)
Updated Wed, 18 Jul 2018 06:34 PM IST
विज्ञापन
थाईलैंड में बाढ़ग्रस्त गुफा से बचाए गए 12 बच्चे और उनके फुटबाल कोच को बुधवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वे मीडिया से भी बात करेंगे और उस दिल दहला देने वाली दास्तां के बारे में बताएंगे।
वाइल्ड बोर्स टीम मिनी बस में सवार होकर चियांग राय प्रांत स्थित अस्पताल से निकली। थाईलैंड के मुख्य सरकारी प्रवक्ता सनसर्न कइवकुमनर्ड ने बताया कि ‘वाइल्ड बोर्स’ फुटबॉल टीम को निर्धारित तारीख से एक दिन पहले छुट्टी दी जा रही है।
वहीं इस संवाददाता सम्मेलन को आयोजित करने का कारण यह है कि मीडिया उनसे इसके बाद सवाल-जवाब न करे और इसके बाद वे सामान्य जीवन जीने के लिए वापस जा सकें। हालांकि अधिकारियों को उम्मीद है कि घर जाने से पहले वे अपनी दिलचस्प कहानियां बयान करेंगे। जनसंपर्क विभाग ने संवाददाता सम्मेलन से पहले समाचार पत्रों से उनके प्रश्न मांगे और उन्हें पड़ताल के लिए मनोचिकित्सकों के पास भेजा था।
विज्ञापन
यह समूह 23 जून को उत्तरी थाईलैंड की थाम लुआंग गुफा में जन्मदिन बनाने गया था, लेकिन बाढ़ का पानी भर जाने से वहीं फंस गया। 17 दिनों बाद उन्हें तीन दिन में बारी-बारी से 4-4 के समूह में बाहर निकाला गया था। 10 जुलाई को आखिरी 4 बच्चों और कोच को बाहर लाया गया था।
डिस्कवरी डॉक्यूमेंट्री प्रसारित करेगा :
थाईलैंड गुफा से बच्चों और कोच को निकालने के पूरे अभियान को डिस्कवरी चैनल एक डॉक्यूमेंट्री के रूप में 20 जुलाई को रात 9 बजे प्रसारित करेगा। डिस्कवरी चैनल के साथ यह डिस्कवरी एचडी वर्ल्ड, डिस्कवरी टर्बो और डिस्कवरी साइंस पर भी प्रसारित होगा। यह डॉक्यूमेंट्री बच्चों के गायब होने, पूरे अभियान और अंतिम बचाव अभियान के बारे में उठ रहे सवालों का जवाब देगा। बता दें कि इस घटना पर पहले से ही दो फिल्में बनने को तैयार हैं।

#Thailand: All 12 Boys of the Wild Boars soccer team and their coach who spent more than 2 weeks trapped in Tham Luang cave have been discharged from hospital. pic.twitter.com/99yBOlZWVd
— ANI (@ANI) July 18, 2018