{"_id":"5a56a8a44f1c1b1e1b8b4698","slug":"terrorist-saeed-went-to-uk-to-persecute-muslims-for-jihad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुसलमानों को जिहाद के लिए उकसाने ब्रिटेन गया था आतंकी सईद","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
मुसलमानों को जिहाद के लिए उकसाने ब्रिटेन गया था आतंकी सईद
एजेंसी, लंदन
Updated Thu, 11 Jan 2018 05:28 AM IST
विज्ञापन
Hafiz Saeed
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा का संस्थापक और मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड आतंकी हाफिज सईद 90 के दशक में मुसलमानों को जिहाद के लिए उकसाने को ब्रिटेन गया था। यह जानकारी एक मीडिया रिपोर्ट में सामने आई है। बीबीसी की जांच में कहा गया है कि दुनिया के सबसे वांछित आतंकी ने 1995 में ब्रिटिश मस्जिदों का दौरा किया था। इस दौरे के रिकॉर्ड उस समय की लश्कर की तरफ से प्रकाशित पत्रिका में दर्ज हैं। इस यात्रा के दौरान सईद ने बर्मिंघम में हिंदुओं की निंदा करते हुए वहां मौजूद लोगों से ‘जिहाद के लिए उठ खडे़’ होने को कहा था।
बीबीसी रेडियो 4 की ‘ब्रिटिश जिहाद का उदय’ शीर्षक से मंगलवार रात प्रसारित डॉक्यूमेंट्री के अनुसार लेस्टर में सईद ने 4000 युवाओं के एक सम्मेलन को संबोधित किया था। इस डॉक्यूमेंट्री के निर्माताओं में से एक साजिद इकबाल ने बीबीसी स्कॉटलैंड ने कहा कि उस समय लगातार जिहाद के बारे में बातें हुई थीं, साथ ही सईद ने मुस्लिम युवाओं को खुद के साथ शामिल होने के लिए प्रेरित किया था।
पढ़ें- फलस्तीन ने राजदूत को पाक वापस भेजने की खबरें की खारिज, हाफिज के साथ की थी रैली
विज्ञापन
ग्लासगो में सईद ने केंद्रीय मस्जिद में बड़ी सभा को संबोधित किया था और दावा किया था कि यहूदी ‘जिहाद की भावना की हत्या’ करने के लिए अरबों डॉलर खर्च कर रहे हैं। सईद ने लोगों से कहा था कि वे लोग लोकतंत्र के जरिये ताकत की राजनीति से मुस्लिमों को फुसलाने का प्रयास कर रहे हैं।

ग्लास्गो मस्जिद में प्रवेश पर जताई हैरानी
Hafiz Saeed
निर्माता इकबाल ने कहा कि उन्हें इस बात पर हैरानी हुई कि ग्लास्गो की केंद्रीय मस्जिद ने आतंकी के रूप में पहचान के बावजूद सईद के लिए अपने दरवाजे कैसे खोल दिए। इस मस्जिद का संचालन देवबंदी की तरफ से किया जाता है। इकबाल ने कहा कि इतना ही नहीं 1995 के समय में सईद कश्मीर में भी आतंकी के रूप में सक्रिय था।
वहीं ग्लास्गो मस्जिद की तरफ से इस रिपोर्ट पर कोई प्रतिक्रिया नहीं व्यक्त की गई है। हाफिज सईद ने अपनी इस ब्रिटेन यात्रा पर लश्कर-ए-ताइबा का भी प्रचार किया था। ब्रिटेन ने मार्च 2001 में लश्कर को आतंकी संगठन के रूप में गैरकानूनी करार दे दिया था।