फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   terrorist attack in kenya

कीनिया में चरमपंथी हमला, 147 की मौत

Fri, 03 Apr 2015 05:30 PM IST
Updated Fri, 03 Apr 2015 05:30 PM IST
विज्ञापन
terrorist attack in kenya

कीनिया के गृह मंत्रालय का कहना है कि देश के पूर्वी हिस्से में स्थित एक विश्वविद्यालय परिसर में हुए हमले में अब तक 147 लोग मारे गए हैं। ये हमला गरिसा शहर में हुआ जब गुरुवार तड़के चरमपंथी संगठन अल शबाब के बंदूकधारी विश्वविद्यालय परिसर में घुस आए और उन्होंने छात्रों को बंधक बना लिया।

विज्ञापन


चश्मदीदों का कहना है कि चरमपंथियों ने ईसाई छात्रों को अलग खड़ा कर गोलियों का निशाना बनाया। सुरक्षा बलों ने 500 छात्रों को बचा लिया गया, जिनमें से 79 गंभीर रूप से घायल हैं। कीनिया की सरकार का कहना है कि सुरक्षा बलों का अभियान अब ख़त्म हो चुका है और सभी चार हमलावर मारे गए हैं। गरिसा शहर और उसके आसपास के इलाकों में रात का कर्फ्यू लगा।
विज्ञापन


निंदा
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून ने इस हमले की निंदा की और इसे 'आतंकवादी' हमला बताया है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद और चरमपंथी हिंसा से निपटने के बारे में कीनिया को हर तरह की मदद देने को तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका का कहना है कि वो अल-शबाब से निपटने के लिए कीनिया को हर तरह की मदद देगा। कीनिया के राष्ट्रपति उहुरु केन्यात्ता ने हमले में मारे गए लोगों के परिजनों से संवेदना जताई है और सुरक्षा बलों की तत्काल भर्तियां और ट्रेनिंग का आदेश दिया है। उन्होंने कहा, "सुरक्षा बलों की कमी के कारण हमें ये नुकसान उठाना पड़ा है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed