फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   terrorist arrested in austria regarding 26/11 mumbai attack

ऑस्ट्रिया में पकड़ा गया मुंबई हमले से जुड़ा आतंकी

Sun, 10 Apr 2016 11:42 PM IST
एजेंसी/ लंदन
एजेंसी/ लंदन Updated Sun, 10 Apr 2016 11:42 PM IST
सार

  • आईएस की साजिश को अंजाम देने के लिए गया था यूरोप
  • पिछले साल पेरिस में हुए आतंकवादी हमले से भी जुड़े तार
  • बम बनाने में माहिर है पाकिस्तान का मोहम्मद उस्मान

विज्ञापन
terrorist arrested in austria regarding 26/11 mumbai attack
- फोटो : Getty Images

विस्तार

मुंबई को 2008 में दहलाने वाले आतंकवादी हमले से जुड़ा मोहम्मद उस्मान गनी आईएस की साजिश को अंजाम देने के लिए शरणार्थियों की आड़ में यूरोप पहुंच गया था। उसे ऑस्ट्रिया से गिरफ्तार कर लिया गया है। उस्मान पाकिस्तानी नागरिक है और लश्कर-ए-ताइबा और लश्कर-ए-झांगवी से जुड़ा है। वह बम बनाने में माहिर बताया जाता है।

विज्ञापन


अखबार संडे टाइम्स में छपी खबर के अनुसार 34 वर्षीय उस्मान के साथ अल्जीरियाई मूल का आदेल हदादी (28) भी पकड़ा गया है। उस पर आईएस का लड़ाका होने का शक है। इन दोनों के तार पिछले साल नवंबर में पेरिस में हुए आतंकी हमले से भी जुड़े हैं। इस वारदात में 130 लोग मारे गए थे। ऑस्ट्रिया के साथ फ्रांस के सुरक्षा अधिकारी भी दोनों से पूछताछ कर रहे हैं। जांच से जुड़े एक अधिकारी के हवाले से खबर आई है कि यूरोप में आईएस के कई सदस्य मौजूद हैं। ऐसे में ब्रिटेन समेत पूरे यूरोप पर कई हमलों का खतरा मंडरा रहा है। 
विज्ञापन


जांच कर्ताओं का मानना है कि आईएस ने पिछले साल यूरोप में कई लड़ाकू दल भेजे थे। ये दोनों आतंकी भी उसी का हिस्सा हैं। हदादी और उस्मान तीन अक्टूबर को ग्रीक आईलैंड पर उसी बोट से पहुंचे थे, जिसमें पेरिस पर हमला करने वाले दो फिदायीन सवार थे। सुरक्षा एजेंसियां इन्हें अहमद अल मोहम्मद और मोहम्मद अल महमूद के नाम से जानती हैं। हालांकि ये इनका असली नाम नहीं है। ग्रीक पुलिस की जांच में पता चला है कि चारों आतंकियों के पास सीरिया का पासपोर्ट था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल ग्रीक पुलिस के पास ऐसे करीब चार हजार पासपोर्ट की जानकारी थी, जिन्हें आईएस ने चोरी किया था। चारों आतंकियों के दस्तावेज चोरी गए पासपोर्ट से मेल खा रहे थे। हालांकि बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया और यूरोप में आगे की यात्रा की मंजूरी दे दी गई। पेरिस हमले के बाद उस्मान और हदादी ऑस्ट्रिया भाग गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed