फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Terror Attacks on the Venezuelan army base

वेनेजुएला के आर्मी बेस पर अटैक, तख्तापलट की कोशिश!

Sun, 06 Aug 2017 10:40 PM IST
एजेंसी/भाषा
एजेंसी/भाषा Updated Sun, 06 Aug 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
 Terror Attacks on the Venezuelan army base
सांकेतिक चित्र

वेनेजुएला के तीसरे बड़े शहर वेलेंसिया के आर्मी बेस पर हथियारबंद समूह ने हमला कर दिया। स्थानीय मीडिया ने इसे तख्तापलट की कोशिश बताया तो सरकार ने इसे आतंकी घटना करार दिया है।इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


सोशलिस्ट पार्टी के नेता डियोसडाडो कैबेलो ने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि तड़के ही आतंकवादियों नेवेलेंसिया के पारमकय फोर्ट में हमला कर दिया। हालांकि अब स्थिति नियंत्रण है और कई हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


सरकार इस हमले को आतंकी हमला करार दे रही है, तो दूसरी ओर स्थानीय मीडिया और सोशल नेटवर्क ने अड्डे पर राष्ट्रपति निकोलन मादुरो सरकार के खिलाफ संभावित सैन्य विद्रोह की बात की। हालांकि सरकारी स्तर पर इसी पुष्टि नहीं हुआ है। हां, ये जरूरत है कि एक वीडियो के माध्यम से एक व्यक्ति ने खुद को सेना के कैप्टेन के तौर पर पेश करते हुए इसे 'वैध विद्रोह' कहा और लोगों से भी अपील की कि वो उसका साथ दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में दिख रहे व्यक्ति के चारों ओर कम से कम 15 अन्य लोग भी दिख रहे हैं, जो नकाबपोश हैं। इन सभी लोगों के हाथों में हथियार दिख रहे हैं।

गौरतलब है कि वेनेजुएला में इन दिनों संविधान परिवर्तन जैसे मामलों की वजह से आम जनता में खासी नाराजदी है। संविधान के इन बदलावों द्वारा आम लोगों की आजादी से संबंधित कई कानून लाए गए हैं, जिससे लोग गुस्से में है। वेनेजुएला सरकार द्वारा लाए गए नए संविधान पर अमेरिका की त्यौरियां भी चढ़ी हुई हैं। अमेरिका ने तो वेनेजुएला पर नए तरह के प्रतिबंध भी लगा दिए हैं, इस बात से भी आम जनता में नाराजगी देखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed