फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Telegram app used in Saint Petersburg Metro bombing in russia

रूसी मेट्रो ट्रेन में ब्लास्ट के लिए इस्तेमाल किया गया था Telegram App

Mon, 26 Jun 2017 06:40 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Mon, 26 Jun 2017 06:40 PM IST
विज्ञापन
Telegram app used in Saint Petersburg Metro bombing in russia
टेलीग्राम ऐप

रूस की एफएसबी सुरक्षा एजेंसी ने सोमवार को कहा है कि सेंट पीटर्सबर्ग मेट्रो बमबारी के पीछे टेलीग्राम मैसेजिंग सेवा का इस्तेमाल किया गया था। एफएसबी ने एक बयान में कहा कि सेंट पीटर्सबर्ग मेट्रो में 3 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ था जिसमें टेलीग्राम ऐप के द्वारा सुसाइड बॉम्ब का उपयोग किया गया था।

विज्ञापन


एजेंसी ने बताया कि कई आतंकी गुट हमलों को अंजाम देने के लिए इस ऐप का उपयोग करते हैं। सुसाइड बॉम्बर द्वारा किए गए हमले में उस वक्त 15 लोग मारे गए थे। माना जा रहा है कि इमाम शामिल बटालियन ने इस हमले को अंजाम दिया था, जो अलकायदा का सहयोगी है।
विज्ञापन


बता दें कि टेलीग्राम ऐप रूस में डिजाइन किया गया मैसेजिंग ऐप है। इसके ऐप के जरिये एकसाथ 5000 लोगों के बीच मैसेज, फोटो और वीडियों का आदान-प्रदान किया जा सकता है। इसको 2013 में लॉन्च किया गया था। अभी तक इसके 100 मिलियन यूजर हैं। हालांकि रूस के राज्य संचार निगरानी एजेंसी ने शुक्रवार को इस ऐप पर प्रतिबंध लगाने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकी संगठन इस ऐप के जरिये अपने गुप्त संदेशो के माध्यम से लोगो पर हमला करता है। वहीं, इस को ऐप बनाने वाली कंपनी का कहना है कि हमारा उद्देश्य इस ऐप के माध्यम से पूरी दुनिया में सुरक्षित बात चीत का जरिया बनाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed