फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Teachers in Nepal tearoff leasons on Swami Vivekanand

नेपाल में शिक्षकों ने किताब से फाड़ी स्वामी विवेकानंद की जीवनी

Mon, 30 Nov 2015 01:38 PM IST
Updated Mon, 30 Nov 2015 01:38 PM IST
विज्ञापन
Teachers in Nepal tearoff leasons on Swami Vivekanand

नेपाल में मधेसी आंदोलन तेज होने के साथ भारत विरोध भी जोर पकड़ रहा है और इसका असर अब स्कूलों तक जा पहुंचा है । नेपाल के स्कूलों में पढ़ाई जाने वाली स्वामी विवेकानंद की जीवनी को शिक्षकों ने ही पुस्तक से फाड़ दिया है।

विज्ञापन


नेपाल के जूनियर स्कूलों में स्वामी विवेकानंद के जीवन परिचय को नेपाली अध्यापकों ने भारत विरोध के कारण किताबों से फाड़ दिया है। छात्रों के मन में भारत विरोधी मानसिकता भरी जा रही है। स्कूली बच्चे मधेसी बच्चों को मोदी की संतान की संज्ञा दे रहे हैं।
विज्ञापन


मधेसी पहाड़ी समुदाय के बच्चों को ओली पुत्र बता रहे हैं। वहीं, रविवार को नेपालगंज के बांके में संयुक्त थारुहट अवध मधेस संघर्ष समिति के तत्वावधान में नोमेंस लैंड पर चक्काजाम किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंदोलन नेपाल की पूर्व मधेसी सांसद सत्यवती वर्मा, कौशल कुमार मिश्रा, राजेश कुमार वर्मा, शांता सोनकर, गफूर खां, रामनिहोड़ी वर्मा की अगुवाई में किया गया। किसी भी बड़े वाहन को नेपाल में प्रवेश नहीं दिया गया।

नेपाल में बढ़ी दवाइयों और पेट्रोल की किल्लत

Teachers in Nepal tearoff leasons on Swami Vivekanand

भारत से नेपाल व नेपाल से भारत आने वाले ट्रकों को सीमा से दो किलोमीटर पूर्व ही प्रशासन ने रोक दिया है। अब नेपाल में ऑक्सीजन व गैस सिलेंडर, दवाइयां, पेट्रो पदार्थ आदि की किल्लत बढ़ गई है।

दूसरी ओर नेकपा माओवादी विप्लव गुट की ओर से भारत विरोधी गतिविधियां भी बढ़ा दी गई हैं। इस गुट का कहना है कि भारत सरकार अघोषित नाकेबंदी कर जान बूझकर नेपाल में वस्तुओं की किल्लत को बढ़ा रहा है।

वहीं नेपाल का एक गुट सोमवार को काठमांडू में संसद भवन से यूएन कार्यालय तक 27 किमी की मानव श्रृंखला बनाकर विरोध जता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed