फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Taxi driver rammed a crowd in Moscow, Mexico citizens 8 wounded 

मॉस्को : नशे में धुत चालक ने फुटबॉल प्रेमियों पर चढ़ाई टैक्सी, आठ घायल

Sun, 17 Jun 2018 09:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 17 Jun 2018 09:04 AM IST
विज्ञापन
Taxi driver rammed a crowd in Moscow, Mexico citizens 8 wounded 

रूस की राजधानी मॉस्को में बड़ी संख्या में लोग फीफा विश्वकप का आनंद लेने पहुंचे हुए हैं। इसी बीच, शनिवार नशे में धुत एक टैक्सी चालक की लापरवाही समाने आई है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक शराबी टैक्सी चालक ने अपनी टैक्सी भीड़ के ऊपर चढ़ा दी। इस हादसे में आठ लोग घायल हो गए। घटना मॉस्को के रेड स्क्वॉयर पर हुई। 

विज्ञापन


बताते चलें कि आज यानी रविवार को मॉस्को में ही मैक्सिको और जर्मनी के बीच फुटबॉल मैच खेला जाना है। जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में फुटबॉल प्रेमी वहां पर पहुंचे हुए हैं। आरोपी टैक्सी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। 
विज्ञापन


इस घटना का वीडियो लोगों ने ट्वीटर पर साझा भी किया है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सड़क पर चल रही एक टैक्सी अचानक अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर चल रहे लोगों पर चढ़ जाती है। इस मामले में पुलिस ने कहा कि आरोपी ड्राइवर नशे में गाड़ी चला रहा था। जिसके चलते यह हादसा हुआ है। घायलों में किसी की भी हालत गंभीर नहीं बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो ः


 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed