अब साफ हवा में सांस लेने पर भी लगा टैक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हवाई यात्रा के दौरान लगने वाले तरह तरह के अंतहीन टैक्सों के हम आदी हैं, मसलन, पैसेंजर टैक्स, डिपार्चर टैक्स, ईंधन लेवी।
लेकिन वेनेजुएला का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा एक कदम आगे ही है। यहां स्वच्छ हवा में सांस लेने के लिए टैक्स लिया जा रहा है और सोशल मीडिया में इसकी खूब आलोचना हो रही है।
कराकस में मायकेटिया हवाई अड्डे पर यात्रियों को 20 डॉलर यानी करीब 1200 रूपए सांस लेने के लिए टैक्स के रूप में देने पड़ रहे हैं। यह टैक्स उस नई प्रणाली के सेवा शुल्क के तहत वसूले जा रहे हैं, जो ओज़ोन की मदद से हवाई अड्डे की इमारत में लगे एयर कंडिशनिंग प्रणाली को शुद्ध करती है।
फैसले से लोगों में नाराजगी
जल और वायु ट्रांसपोर्ट मंत्रालय का कहना है कि यह दक्षिण अमेरिका और कैरीबियाई देशों में पहला हवाई अड्डा है जहां 'यात्रियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा' के मद्देनजर बैक्टीरिया के प्रसार को रोकने के लिए इस तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर सक्रिय लोग इस पर नाराजगी जता रहे हैं और इसका मजाक बना रहे हैं।
रेडियो प्रजेंटर डेनियल मार्टिनेज ने ट्वीट किया, ''कोई मुझे मायकेटिया में ओजोन की बात समझाए। हवाई अड्डे के शौचालयों में पानी नहीं है, खिड़कियां टूटी हैं और आवारा कुत्ते घूमते हैं, लेकिन यहां कुछ हो न हो ओजोन जरूर है।''