{"_id":"5746f9d84f1c1b2f2d691f4b","slug":"tamil-nadu-inmates-perform-well-in-class-10-exams","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु: 199 कैदियों ने एक साथ पास की 10वीं बोर्ड परीक्षा","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
तमिलनाडु: 199 कैदियों ने एक साथ पास की 10वीं बोर्ड परीक्षा
अमर उजाला टीम
Updated Thu, 26 May 2016 06:57 PM IST
विज्ञापन
तमिलनाडु जेल का कैदी
- फोटो : Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु में बुधवार को घोषित हुए 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में जेल में बंद कैदियों ने कमाल करके दिखा दिया। जेल में बंद 226 कैदियों ने यह परीक्षा दी थी जिसमे से 199 परीक्षार्थी उत्तीर्ण रहे।
विज्ञापन
इन 199 परीक्षार्थियों में से चेन्नई की पुझल जेल में अपनी सजा काट रहें हाकिम 420 अंक के साथ शीर्ष स्कोरर रहें। वहीं दूसरी ओर चेन्नई की पुदुक्कोट्टई और त्रिची जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे प्रसाद (पुदुक्कोट्टई जेल) 418 अंक के साथ दूसरे और सरवनन (त्रिची जेल) 412 अंको के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
त्रिची जेल से कुल 51 कैदियों ने मार्च, अप्रैल में होने वाली इस परीक्षा का पर्चा भरा था। जिसमें से 47 कैदी उत्तीर्ण रहें। इनमें कुरु से 65 वर्षीय सुब्रमणि जो उम्रकैद की सजा काट रहे हैं ने 246 अंक हासिल किए और ऐसा कर वह पूरे तमिलनाडु राज्य में पहले ऐसे व्यक्ति है।
विज्ञापन
जिन्होंने 65 वर्ष आयु में 10 वीं कक्षा की परीक्षा पास की। इसी के साथ इस आयु वर्ग में 61 वर्षीय थूरायूर ने 311 अंक प्राप्त किए और त्रिची जेल में करूर क्षेत्र के सर्नावाना 412 अंक पाकर इस आयु वर्ग में प्रथम स्थान पर रहे। हिंसा के मामलों में सजा पाए वैलोर क्षेत्र के नौ पुरुष और 8 महिला कैदियों का प्रदर्शन इस परीक्षा में सराहनीय रहा।