{"_id":"5b11418a4f1c1ba46e8b5b77","slug":"taliban-rejects-claims-of-peace-talks-of-us-commander","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी कमांडर के शांति वार्ता के दावे को तालिबान ने किया खारिज","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
अमेरिकी कमांडर के शांति वार्ता के दावे को तालिबान ने किया खारिज
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 01 Jun 2018 06:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालिबान ने अपने साथ अफगान सरकार के अनौपचारिक संपर्क और बातचीत करने संबंधी अमेरिकी कमांडर के बयान को ‘सिरे से खारिज’ कर दिया है। अफगानिस्तान में गठबंधन बलों के कमांडर जनरल जॉन निकोलसन ने बुधवार को कहा था कि ‘तालिबान के मध्य और शीर्ष स्तर के नेताओं’ की अफगान सरकार के साथ बातचीत चल रही है।
विज्ञापन
हालांकि, तालिबान के प्रवक्ता जबिहुल्लाह मुजाहिद ने शुक्रवार को मीडिया में जारी एक बयान में कहा कि जनरल निकोलसन ने अपने काबुल कार्यालय से पेंटागन में संवाददाताओं को जो बयान दिया वह ‘आधारहीन दावा है।’
विज्ञापन
मुजाहिद ने कहा कि अमेरिकी जनरल निकोलसन अपनी असफलता से ध्यान भटकाने और ट्रंप प्रशासन की रणनीतियों की असफलता का खुलासा करने के स्थान पर वाशिंगटन की मीडिया को व्यस्त रखने के लिए ऐसे फर्जी बयान दे रहे हैं।
विज्ञापन