{"_id":"5aec3a774f1c1b64098b8202","slug":"taliban-occupied-another-district-in-the-northern-province-of-afghanistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालिबान ने अफगानिस्तान के उत्तरी प्रांत में एक और जिले पर जमाया कब्जा","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
तालिबान ने अफगानिस्तान के उत्तरी प्रांत में एक और जिले पर जमाया कब्जा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 04 May 2018 04:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफगानिस्तान के एक अधिकारी का कहना है कि तालिबान ने उत्तरी प्रांत बदख्शां के एक और जिले पर कब्जा कर लिया है। प्रांतीय परिषद के एक सदस्य अब्दुल्ला नाजी नजारी ने बताया कि आतंकियों ने सामरिक रूप से महत्वपूर्ण कोहिस्तान जिले में अचानक धावा बोल दिया जो प्रांतीय राजधानी फैजाबाद की ओर जाने वाले रास्ते पर पड़ता है।
विज्ञापन
हालांकि इस हमले में किसी की मौत नहीं हुई। उन्होंने बताया कि तालिबान द्वारा कब्जा किया जाने वाला बदख्शान प्रांत में यह तीसरा जिला है। इस सूबे में करीब 24 जिले हैं।
विज्ञापन
दूसरी ओर नजदीकी उत्तरी बाल्ख प्रांत में सेना के प्रवक्ता अनीफ रेजाई का कहना है कि फैजाबाद में सैन्य बल पहुंच गए हैं लेकिन क्षेत्र में खराब मौसम की वजह से उन्हें तालिबान के खिलाफ कदम उठाने के आदेश अभी नहीं मिले हैं।
विज्ञापन