फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Taliban Bans Restaurant Gardens For Women In Herat

Afghanistan: महिलाओं पर और कड़ी पाबंदियां, अब गार्डन और हरी-भरी लोकेशन वाले रेस्तरां जाने पर रोक, जानें वजह

Tue, 11 Apr 2023 08:54 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अफगानिस्तान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अफगानिस्तान Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 11 Apr 2023 08:54 AM IST
सार

एक अधिकारी ने कहा कि तालिबान ने यह फैसला धार्मिक विद्वानों और लोगों की शिकायत के बाद लिया है। उनका कहना है ऐसी जगह पर पुरुषों और महिलाओं के साथ-साथ बैठने की शिकायत मिल रही थी।  
 

विज्ञापन
Taliban Bans Restaurant Gardens For Women In Herat
तालिबान (सांकेतिक) - फोटो : social media

विस्तार

तालिबान औरतों पर एक के बाद एक कड़ी पाबंदियां लगा रहा है। जहां एक ओर महिलाएं अपने हक के लिए आवाज उठा रही हैं। वहीं दूसरी ओर, तालिबान उनकी स्वतंत्रता को छीन रहा है। ऐसे में उसने एक और फैसला सुनाया है कि अफगानिस्तान के उत्तर-पश्चिमी हेरात प्रांत में परिवारों और महिलाओं का बगीचों या हरे-भरे स्थानों वाले रेस्तरां में जाना प्रतिबंधित रहेगा। 

विज्ञापन

एक अधिकारी ने कहा कि तालिबान ने यह फैसला धार्मिक विद्वानों और लोगों की शिकायत के बाद लिया है। उनका कहना है ऐसी जगह पर पुरुषों और महिलाओं के साथ-साथ बैठने की शिकायत मिल रही थी।

विज्ञापन

नई-नई पाबंदियां
साल 2021 में सत्ता संभालने के बाद से ही तालिबान लड़कियों और महिलाओं पर लगातार पाबंदियां लगा रहा है। उसने पहले बच्चियों और महिलाओं की पढ़ाई पर नियम लागू किए। बाद में उनके संयुक्त राष्ट्र में नौकरी करने सहित कई रोजगार पर रोक लगा दी। इतना ही नहीं अफगानिस्तान में महिलाओं का पार्क और जिम जैसे सार्वजनिक स्थानों पर भी जाना प्रतिबंधित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं और पुरुषों के साथ-साथ बैठने और कथित तौर पर हिजाब सही ढंग से नहीं पहनने के कारण यह प्रतिबंध लगाया गया है। यह प्रतिबंध केवल हेरात में महिलाओं के लिए लागू है, जबकि ऐसे परिसर पुरुषों के लिए खुले रहेंगे।


मीडिया रिपोर्ट का खंडन
हेरात में सदाचार निदेशालय के एक उप अधिकारी बाज मोहम्मद नजीर ने मीडिया रिपोर्ट का खंडन किया है, जिसमें यह कहा जा रहा है कि महिलाओं को सभी रेस्तरां में जाने से मना कर दिया है। उनका कहना है कि यह प्रतिबंध सभी रेस्तरां पर नहीं लगाया गया है। यह केवल पार्क जैसे हरे क्षेत्रों वाले रेस्तरां पर लागू होता है, जहां पुरुष और महिलाएं मिल सकते हैं। 

सभी रेस्तरां पर प्रतिबंध नहीं
हेरात में सदाचार निदेशालय के प्रमुख अजीज़ुर्रहमान अल मुहाजिर ने कहा कि एक पार्क को रेस्तरां का नाम दे दिया था, जहां पुरुष और महिलाएं एक साथ बैठ सकते थे। हमारे ऑडिटर उन सभी पार्कों का निरीक्षण कर रहे हैं जहां पुरुष और महिलाएं जाते हैं। ऐसी जगह पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। 

नजीर ने उन रिपोर्टों का भी खंडन किया कि जिसमें बताया जा रहा है कि प्रांत में विदेशी फिल्मों, टीवी शो और संगीत की डीवीडी की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है।इस पर उन्होंने कहा कि व्यापार मालिकों को इस सामग्री को बेचने के खिलाफ सिर्फ सलाह दी गई थी क्योंकि यह इस्लामी मूल्यों का खंडन करती है। नजीर ने कहा कि जिन दुकानदारों ने सलाह पर अमल नहीं किया, उनकी दुकानें बंद कर दी गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed