{"_id":"60fb8814-3c46-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"taliban-attack-on-nato-base-in-afghanistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान: नेटो ठिकाने पर तालिबान का हमला","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
अफगानिस्तान: नेटो ठिकाने पर तालिबान का हमला
Updated Sun, 02 Dec 2012 11:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेटो का कहना है कि पूर्वी अफगानिस्तान में अमरीका के एक हवाई ठिकाने के पास कई धमाके हुए हैं।
अफगानिस्तान के पुलिस अधिकारियों ने बीबीसी को बताया कि पांच आत्मघाती हमलावरों ने जलालाबाद के हवाई ठिकाने पर हमला किया। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि उन्होंने गोलीबारी की आवाज़ें सुनी हैं।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि तालिबान के दो लड़ाके बाहरी सुरक्षा का घेरा तोड़ते हुए विस्फोटक से भरी गाड़ियों में सवार होकर अंदर घुस आए। उसके बाद तीन लड़ाकों ने सुरक्षा गार्डों पर हमला बोल दिया।
वहीं तालिबान के एक प्रवक्ता ने कहा है कि जलालाबाद के एयरबेस पर रविवार तड़के छह बजे (1।30 जीएमटी) पर हमला किया गया है।
प्रवक्ता ने ये भी बताया कि तालिबान के लड़ाके हवाई ठिकाने के अंदर घुस आए हैं और अभी लड़ाई चल रही है। लेकिन इस बात की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।
वर्ष 2014 से नेटो की सेना अफगानिस्तान छोड़ना शुरु करेगी। उससे पहले नेटो धीरे-धीरे सुरक्षा की जिम्मेवारी अफगानिस्तान के सुरक्षा बलों पर सौंप रहा है।
हमले में अभी किसी के मारे जाने की सूचना नहीं है।