फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Taliban attack Afghan army posts, kill 11 troops

अफगानिस्तान में सेना चौकी पर तालिबानी आतंकियों का हमला, 11 फौजियों की मौत

Thu, 26 Oct 2017 08:16 AM IST
एजेंसी, काबुल
एजेंसी, काबुल Updated Thu, 26 Oct 2017 08:16 AM IST
विज्ञापन
Taliban attack Afghan army posts, kill 11 troops
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : FILE PHOTO
अफगानिस्तान में सुरक्षाबलों पर हमले थम नहीं रहे हैं। अपने ताजा हमलों में तालिबान आतंकियों ने पश्चिमी अफगानिस्तान में दो सेना चौकियों को निशाना बनाया जिसमें 11 फौजियों की मौत हो गई। अफगान अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। 
विज्ञापन


पहला हमला पश्चिमी फराह प्रांत में हुआ जिसमें नौ सुरक्षाकर्मी मारे गए और चार अन्य घायल हो गए। फराह प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता मोहम्मद नासिर मेहरी ने बुधवार को बताया कि पुस्त रोड जिले में मंगलवार की रात को आतंकियों ने इस हमले को अंजाम दिया। 
विज्ञापन


सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच गोलीबारी करीब चार घंटे तक चली। आतंकियों से निपटने के लिए लड़ाकू विमानों की भी मदद ली गई जिसमें 17 आतंकी भी मारे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा हमला भी मंगलवार को नजदीकी हेरात प्रांत में सेना की चौकी को निशाना बनाकर किया गया जिसमें दो जवानों की मौत हो गई जबकी पांच अन्य घायल हो गए। उल्लेखनीय है कि बीते बृहस्पतिवार को भी दक्षिणी कंधार प्रांत स्थित एक सैनिक परिसर पर हुए तालिबान आतंकियों के हमले में 43 सैनिकों की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed