{"_id":"571b6bd84f1c1b742f8b48e7","slug":"taiwan-man-dressed-as-dinosaur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्फ़्यू तोड़ने के लिए डायनासोर बन गया आदमी","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
कर्फ़्यू तोड़ने के लिए डायनासोर बन गया आदमी
बीबीसी
Updated Sat, 23 Apr 2016 06:05 PM IST
विज्ञापन
कर्फ़्यू को तोड़ने के लिए एक व्यक्ति ने अजब तरीक़ा निकाला
- फोटो : BBC
ताइवान में कर्फ़्यू को तोड़ने के लिए एक व्यक्ति ने अजब तरीक़ा निकाला और वो डायनासोर का भेष बनाकर सड़क पर निकल गया कर्फ़्यू तोड़ने वाले इस शख्स का कहना है कि उसने सिर्फ 'मज़े' के लिए ऐसा किया। मामला ताइवान के काओशिओंग का है।
विज्ञापन
शहर में हवाई छापामार अभ्यास के दौरान लोगों को घरों मे रहने की हिदायत दी गई थी लेकिन ये शख़्स डायनासोर की ड्रेस पहनकर सड़क पर निकल गया। इस व्यक्ति की तस्वीरें ऑनलाइन आईं तो पुलिस को इस बारे में जानकारी हुई और उसे पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने जब उसे पकड़ा तो इस शख़्स का कहना था कि उसने ऐसा सिर्फ मौज-मस्ती के लिए किया था। कर्फ़्यू के दौरान सड़क पर निकलने के लिए उस पर जुर्माना लगाया जा सकता है।
विज्ञापन