{"_id":"5909485e4f1c1bbf6f441981","slug":"syria-war-many-dead-in-is-attack-on-displaced-people-s-camp","type":"story","status":"publish","title_hn":"ISIS के आत्मघाती हमले में 45 से ज्यादा नागरिकों की मौत","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
ISIS के आत्मघाती हमले में 45 से ज्यादा नागरिकों की मौत
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
Updated Wed, 03 May 2017 08:46 AM IST
विज्ञापन
ISIS jihadi brides life become hell
सीरिया और इराक के उत्तर-पूर्वी बॉर्डर पर हुए खूंखार आतंकी संगठन ISIS के हमले में करीब 30 से ज्यादा नागरिक और करीब 16 कुर्शिद लड़ाकों की मौत हो गई। ISIS ने सीरिया और इराक के शद्दादी शहर के पास रज्म अल-सलिबी में रिफ्यूजी कैंप को निशाने पर लिया। इसके अलावा आतंकियों और सीरियाई डेमोक्रेटिक फोर्स (एसडीएफ) के बीच भी मुठभेड़ हुई।
इस हमले के बाद ISIS ने कहा अभी इस इलाके में और हमले किए जाएंगे। ISIS एसडीए और अरब लड़ाको पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इन्हें अमेरिका का समर्थन प्राप्त है।
प्राप्त खबरों के अनुसार, करीब 5 से ज्यादा ISIS के आत्मघाती हमलावर शहर में घुसे और कैंपों के पास जाकर खुद को उड़ा लिया। इस हमले में कुल 46 से ज्यादा लोग मारे गए और 3 दर्जन लोग घायल हुए। हालांकि, मृतकों की संख्या का स्पष्ट आंकड़ा अभी तक नहीं मिला है। बता दें कि इस इलाकों में करीब 300 से ज्यादा परिवार रिफ्यूजी शिविर में रह रहे हैं।