{"_id":"5906b1b84f1c1bcb3a441c6f","slug":"pentagan-says-352-iraq-and-syari-s-civilians-killed-in-air-strike-against-isis","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंटागन का कबूलनामा- ISIS पर किए हवाई हमलों में 350 से ज्यादा नागरिकों की मौत","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
पेंटागन का कबूलनामा- ISIS पर किए हवाई हमलों में 350 से ज्यादा नागरिकों की मौत
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
Updated Mon, 01 May 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo pic
अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के हेडक्वॉटर पेंटागन ने ईराक और सीरिया में आतंकियों के खिलाफ हुए हवाई हमलों पर अपनी रिपोर्ट पेश की है। पेंटानगन की रिपोर्ट के मुताबिक अगस्त 2014 से मार्च 2017 तक करीब 352 नागरिकों की मौत हुई है।
विज्ञापन
दरअसल, आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के खिलाफ चलाए जा रहे कैंपेन को लेकर बनाई गई रिपोर्ट में पेंटागन ने सैंकडों बेगुनाहों के मारे जाने की पुष्टि की है। जिंहुआ एजेंसी के मुताबिक पेंटागन ने ये भी माना कि पिछले साल नवंबर से लेकर मार्च 2017 में ही 45 नागरिकों की मौत हुई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: US के मिसाइल हमले से तबाह हो गई सीरिया की वायुसेनाः पेंटागन
विज्ञापन
पेंटागन ने बताया कि पूरी कोशिश की जाती है कि नागरिक इन हवाई हमलों को शिकार न हो, लेकिन कभी हालात ऐसे होते हैं कि वे भी आतंकियों के साथ निशाना बन जाते हैं। बता दें कि पेंटागन के आंकड़े लंदन स्थित एमिनेस्टी इंटरनेशनल द्वारा आकलन के विपरीत हैं, जिसने अनुमान लगाया था कि सीरिया में 11 गठबंधन हवाई हमलों में लगभग 300 नागरिक मारे गए हैं।
बता दें कि सीरिया और ईराक में नागरिक लगातार हवाई हमलों के शिकार हो रहे हैं। अभा हाल ही में केमिकल अटैक में सैंकड़ों जाने गई थी और इसका आरोप सीरियाई सरकार पर लगा था। जिसके बाद अमेरिका ने विरोध करते हुए 59 मिसाइलें आतंकियों पर दागी थी।