फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   syria-says-thanks-to-russia

'हमले से बचाने के लिए' रूस को सीरिया का धन्यवाद'

Sun, 15 Sep 2013 07:27 PM IST
Updated Sun, 15 Sep 2013 07:27 PM IST
विज्ञापन
syria-says-thanks-to-russia

सीरिया के एक वरिष्ठ मंत्री ने कहा है कि रासायनिक हथियारों को नष्ट करने के लिए अमरीका और रूस के बीच हुए समझौते के चलते सीरिया "युद्ध से बचने" में कामयाब हो गया है।

विज्ञापन


मसौदा दस्तावेज के मुताबिक सीरिया को एक सप्ताह के भीतर अपने रासायनिक हथियारों के जख़ीरे का ब्यौरा देना होगा और 2014 के मध्य तक उन हथियारों को पूरी तरह से नष्ट करना होगा।
विज्ञापन


अगर सीरिया ऐसा नहीं करता है तो आखिरी विकल्प के रूप में इस समझौते को संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव के जरिए बलपूर्वक लागू कराया जाएगा।

एक वरिष्ठ सीरियाई मंत्री अली हैदर ने रूसी समाचार एजेंसी रिया नोवोस्ती ने बताया कि "हम समझौते का स्वागत करते हैं।"

इस समझौते पर सीरिया की यह पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया है। हैदर ने कहा, "एक तरफ तो इससे सीरिया को संकट से उबरने में मदद मिली है।

तो दूसरी तरफ इससे सीरिया के खिलाफ युद्ध से बचने में मदद मिली है, जिससे उन लोगों को निराशा हुई है जो ऐसा करने के लिए इसे दलील के तौर पर पेश करना चाहते थे।"
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि, "यह सीरिया के लिए एक जीत है, जिसके लिए हमारे रूसी दोस्तों को धन्यवाद।"

सीरिया की सफाई

इससे पहले  अमरीका ने सीरिया पर यह कहते हुए हमला करने की धमकी दी थी कि उसके पिछले महीने दमिश्क के पास रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल किया, जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए।

सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद की सरकार ने इन आरोपों से इनकार किया है और विद्रोहियों पर हमले का आरोप लगाया है।

सीरिया हाल में वैश्विक रासायनिक हथियार समझौते में शामिल होने पर सहमत हुआ है और संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि वह 14 अक्टूबर से इस संधि के दायरे में आ जाएगा।


इस मसौदा समझौते की घोषणा जेनेवा में रूस के विदेश मंत्री सरगेई लावरोव और अमरीकी विदेश मंत्री जॉन कैरी के बीच  तीन दिन की वार्ता के बाद शनिवार को की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed