फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   syria parliamentary election

सीरिया में संघर्ष विराम शुक्रवार आधी रात से

Tue, 23 Feb 2016 03:23 PM IST
Updated Tue, 23 Feb 2016 03:23 PM IST
विज्ञापन
syria parliamentary election

अमेरिका और रूस ने सीरिया में 27 फरवरी से संघर्ष विराम की घोषणा की है। समझौत शुक्रवार आधी रात से प्रभावी होगा। इस घोषणा के बाद सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल असद ने देश में संसदीय चुनाव कराने की घोषणा की है। असद की घोषणा के मुताबिक चुनाव इस साल अप्रैल में कराए जाएंगे।

विज्ञापन


सीरिया में पिछले चुनाव चार साल पहले हुए थे। सीरिया में सक्रिय दो इस्लामी चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट और अल नुसरा फ़्रंट इस समझौते का हिस्सा नहीं हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति बराका ओबामा और रूसी राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन के बीच टेलीफोन पर हुई बातचीत के बाद संघर्ष विराम समझौते की घोषणा की गई।
विज्ञापन


सीरिया के लिए संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत स्टाफ़न डे मिस्तूरा ने कहा कि सबसे बड़ी चुनौती इस संघर्ष विराम को ज़मीनी स्तर पर लागू कराने की है। सहमति के मसौदे के मुताबिक़ सप्ताहांत तक अमेरीकी विदेश मंत्री जॉन केरी और रूसी विदेश मंत्री की मुलाक़ात होनी है। उधर सीरिया में हिंसा जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को होम्स और दमिश्क पर हुई बमबारी में 140 लोग मारे गए थे। सीरिया में संघर्ष की शुरूआत के बाद से अब तक क़रीब ढाई लाख लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं करीब 1.1 करोड़ लोगों को विस्थापित होना पड़ा है। इनमें से 40 लाख लोगों को सीरिया छोड़कर जाना पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed