फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   syria_airstrike_innocent people killed

सीरिया: हवाई हमलों में 40 की मौत

Sun, 24 Nov 2013 09:02 AM IST
Updated Sun, 24 Nov 2013 09:02 AM IST
विज्ञापन
syria_airstrike_innocent people killed

सीरिया में काम कर रहे मानवाधिकार कार्यकर्ताओं का कहना है कि एलेप्पो शहर और उसके आसपास फौज़ के हवाई हमले में कम से कम 40 लोग मारे गए हैं।

विज्ञापन


ख़बरों में कहा गया है कि एलेप्पो में एक जंगी विमान ने विद्रोहियों को ठिकानों को निशाना बनाना चाहा, लेकिन निशाना चूक गया और सब्ज़ी मंडी में 15 लोग मारे गए।
विज्ञापन


मध्य पूर्व
सरकारी टेलीविज़न का कहना है कि जंगी विमानों ने चरमपंथियों के समूह को निशाना बनाया जिसमें कई चरमपंथी मारे गए हैं।

ऐसी भी ख़बरें हैं कि सीरियाई मंत्री अली हैदर एक जानलेवा हमले में बच गए हैं। हैदर हमले के वक्त अपनी कार में मौज़ूद नहीं थे।

ब्रिटेन स्थित सीरियन ऑब्जरवेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स समूह का कहना है कि शनिवार को यहां कई घातक हमले हुए हैं।

'निर्दोषों की मौत'
समूह का कहना है कि उत्तरी एलेप्पो स्थित अल बाब में सबसे अधिक 22 लोग मारे गए हैं।

बताया जाता है कि जंगी विमानों ने हलवेनिया और करम अलबेक स्थित विद्रोहियों के ठिकानों को भी निशाना बनाया जहां बड़ी संख्या में आम लोग मारे गए हैं।

हमले की इन घटनाओं की स्वतंत्र रूप से पु्ष्टि नहीं हो पाई है।

मार्च 2011 से सीरिया में अशांति का माहौल है। एक अनुमान के मुताबिक़, तब से अब तक संघर्ष के दौरान एक लाख से अधिक लोग मारे जा चुके हैं।

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार बीस लाख से अधिक सीरियाई नागरिक देश छोड़कर भाग गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed