{"_id":"571927504f1c1b83038b49e6","slug":"superstar-singer-and-musician-prince-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपरस्टार गायक और संगीतकार प्रिंस का निधन","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
सुपरस्टार गायक और संगीतकार प्रिंस का निधन
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 22 Apr 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशहूर गायक और संगीतकार प्रिंस नहीं रहे। उनके प्रवक्ता के अनुसार 57 साल की उम्र में उनके निवास मिन्नेसोटा में उनका निधन हुआ। अमेरिकी मीडिया का कहना है कि गुरुवार की सुबह उनके पेस्ले पार्क स्थित निवास पर मेडिकल इमरजेंसी की सूचना पुलिस को दी गई थी। इस बारे में जांच हो रही है।
विज्ञापन
80 के दशक में '1999', 'पर्पल रेन' और 'साइन ओ द टाइम्स' जैसे अपने म्यूज़िकल अलबम के कारण वो अंतरराष्ट्रीय सुपरस्टार बन गए थे। अब तक उनके एक करोड़ से भी ज़्यादा रिकॉर्ड्स बिक चुके हैं।
विज्ञापन
गायक, संगीतकार, और कई वाद्य यंत्रों के माहिर प्रिंस ने 30 से भी ज़्यादा अलबम निकाले हैं। उनके सबसे ज्यादा लोकप्रिय गानों में 'लेट्स गो क्रेज़ी' और 'वेन डब्स क्राई' शामिल हैं।
विज्ञापन
साल 2004 में प्रिंस को रॉक एंड रॉल फेम की सूची में डाला गया था।
पिछले सप्ताह भी जब वो स्टेज पर गाना गा रहे थे, तभी उनकी तबीयत ख़राब हो गई थी और उन्हें अस्पताल ले जाया गया था लेकिन फिर वो जल्द ही ठीक हो गए थे।