फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Summit between Korean countries in September

सितंबर में कोरियाई देशों के बीच शिखर वार्ता, इस बार किम की धरती पर होगी मुलाकात

Mon, 13 Aug 2018 10:07 PM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, सियोल
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, सियोल Updated Mon, 13 Aug 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
Summit between Korean countries in September

लंबे समय से अपेक्षित उत्तर और दक्षिण कोरियाई नेताओं के बीच बातचीत का समय अब तय हो चुका है। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेई-इन और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन के बीच यह तीसरी शिखर वार्ता सितंबर माह के अंत में उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग में आयोजित होगी। फिलहाल इसके लिए कोई तिथि तय नहीं की गई है।

विज्ञापन


दोनों देशों के अधिकारियों के बीच सोमवार को उच्च स्तरीय बैठक के बाद इस शिखर वार्ता को लेकर सहमति बनी है। इससे पहले कोरियाई देशों के असैन्यीकृत शांति क्षेत्र पनमुनजोम में अप्रैल में दोनों नेताओं के बीच हुई ऐतिहासिक शिखर वार्ता में अगली मुलाकात के लिए मून के प्योंगयांग जाने पर सहमति बनी थी। 
विज्ञापन


सोमवार को हुई इस उच्च स्तरीय बैठक से पहले दक्षिण कोरियाई प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे एकीकरण मंत्री चो म्योंग-ग्योन ने कहा, ‘हम पनमुनजोम घोषणा पर प्रगति की समीक्षा करेंगे और अगले कदमों पर चर्चा करेंगे।’
विज्ञापन
विज्ञापन


योनहाप समाचार समिति के मुताबिक चो ने संभावना जताई कि उत्तर कोरियाई देश उनके सामने प्रतिबंध के मुद्दे को उठा सकता है। उन्होंने कहा, ‘हम उत्तर कोरिया के समक्ष अपना रुख स्पष्ट करेंगे।’ 


बता दें कि पूर्व में शत्रु रह चुके दोनों पड़ोसी देशों के बीच इस साल तेजी से शुरू हुए मेल-मिलाप ने जून में सिंगापुर में अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप और किम के बीच ऐतिहासिक शिखर वार्ता का मार्ग प्रशस्त किया। विश्लेषकों का कहना है कि मून अमेरिका और उत्तर कोरियाई के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभा सकते है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed