फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Suicide bombing in Nigeria, 21 died

नाइजीरिया में आत्मघाती बम धमाका, 21 की मौत

Sat, 28 Nov 2015 04:32 AM IST
Updated Sat, 28 Nov 2015 04:32 AM IST
विज्ञापन
Suicide bombing in Nigeria, 21 died

नाइजीरिया के कानो राज्य में शिया मुसलमानों के जुलूस में हुए एक आत्मघाती बम विस्फोट में 21 लोगों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों और आयोजकों ने बीबीसी को बताया कि एक व्यक्ति को बम के साथ गिरफ्तार किए जाने के कुछ देर बाद ही धमाका हो गया।

विज्ञापन


इस्लामिक मूवमेंट ऑफ नाइजीरिया के मोहम्मद तुरी के अनुसार इस हमले में कई लोग घायल भी हुए हैं। समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार हमलवार भीड़ में घुस गया और पकड़े जाने से पहले ही उसने विस्फोट कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार अभी उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि किसने यह विस्फोट करवाए। लेकिन आयोजकों ने चरमपंथी संगठन बोको हराम को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोको हराम पर शक

Suicide bombing in Nigeria, 21 died

वार्षिक जुलूस सात दिनों तक चलता है और धमाके के बाद भी लोगों ने इसे जारी रखा। तुरी ने बताया, "हमें जरा भी आश्चर्य नहीं है कि हम पर इस तरह का हमला किया गया, इस तरह के हालात पुरे देश में हैं।"

उन्होंने बताया, "लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हम धार्मिक रीति-रिवाजों को मनाना छोड़ देंगे।" नाइजीरिया में पिछले छह सालों से बोको हराम ने कई चरमपंथी हमलों को अंजाम दिया है। इमसें हजारों लोग मारे जा चुके हैं और क़रीब 20 लाख लोग बेघर हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed