{"_id":"59940f324f1c1b1c7c8b46b4","slug":"suicide-bombers-kill-28-people-in-nigeria-82-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाइजीरिया में आत्मघाती हमलावरों ने मचाई तबाही, बम धमाके में 28 लोगों की मौत, 82 घायल ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
नाइजीरिया में आत्मघाती हमलावरों ने मचाई तबाही, बम धमाके में 28 लोगों की मौत, 82 घायल
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
Updated Wed, 16 Aug 2017 03:09 PM IST
विज्ञापन
Symbolic photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाइजीरिया में मंगलवार को हुए आत्मघाती हमले में 28 लोगों की मौत हो गई और 82 लोग घायल हो गए। तीन महिला हमलावरों ने खुद को विस्थापित लोगों के शिविर के बाहर बम से उड़ा दिया।
विज्ञापन
सतर्कता बल के सदस्य बाबा कुरा के मुताबिक हमला माइदुगिरि से 25 किलोमीटर दूर मंदरारी में हुआ। कुरा ने यह भी बताया कि जब पहला धमाका हुआ तो वहां भगदड़ मच गई, और लोग अपनी दुकाने बंद करने की कोशिश करने लगे। इसी बीच 2 महिला अात्मघाती हमलावरों ने भी खुद को बम से उड़ा दिया।
विज्ञापन
आपको बता दें कि अभी तक किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। जिहादियों से लड़ने के लिए बनाए गए मिलीशिया बल के प्रमुख इब्राहिम लिमैन ने बताया कि 80 से ज्यादा घायल लोगों को माइदुगिरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन