फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Suicide bombers attacked on French Embassy and military headquarters in Burkina Faso

बुर्किना फासो में फ्रांसीसी दूतावास और सैन्य मुख्यालय पर आत्मघाती हमला, 28 लोगों की मौत

Sun, 04 Mar 2018 03:28 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओगाडोगु
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओगाडोगु Updated Sun, 04 Mar 2018 03:28 AM IST
विज्ञापन
Suicide bombers attacked on French Embassy and military headquarters in Burkina Faso

बुर्किना फासो में फ्रांसीसी दूतावास और देश के सैन्य मुख्यालय पर हुए दो हमलों में 28 लोगों की मौत हो गई और 80 से अधिक लोग घायल हो गए। पश्चिम अफ्रीकी देश में ये हमले यहां बढ़ते खूनी और जिहादी संघर्ष का नतीजा माने जा रहे हैं। सरकार ने कहा कि सेना पर हमला एक आत्मघाती कार बम धमाका था और इस हमले का मकसद शायद जी-5 क्षेत्रीय आतंकवाद विरोधी दल की बैठक हो सकती है। बुर्किना फासो, चाड, माली, मौरिटानिया और निगार देशों के बीच यह समूह बना है जिन्होंने सहारा के दक्षिणी क्षेत्र में जिहादियों से मुकाबला करने के लिए संयुक्त सैन्य बल शुरू किया है। 

विज्ञापन


फ्रांसीसी दूतावास और देश के सैन्य मुख्यालय को लक्ष्य करके आतंकियों ने किया हमला

रक्षामंत्री केलेमेंट सवादोगो ने बताया कि सशस्त्र बल के 8 सदस्यों को विस्फोट करके और इसी दौरा फ्रांसीसी दूतावास पर हमला करके 28 लोगों को मारा गया। मंत्री ने बताया कि आठ हमलावरों को भी मार गिराया गया है। रक्षामंत्री सवादोगो ने इसे एक आत्मघाती हमला बताया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक कार से कुछ बंदूकधारी बाहर निकले और दूतावास की तरफ जा रहे लोगों पर अचानक गोलीबारी करने लगे। दूसरी तरफ फ्रांस के विदेशमंत्री येन येव्स ली ड्रेन ने कहा है कि इसमें कोई शक नहीं कि ये एक आंतकवादी हमला था। 
विज्ञापन


हालांकि ये अब तक साफ नहीं हो पाया है कि ये हमले किसने किए। पिछले दो सालों में ओगाडोगु में यह तीसरा बड़ा हमला है। इस्लामिक उग्रवादियों ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। जनवरी 2016 में यहां एक होटल पर हुए हमले में 30 लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकियों पर कार्रवाई के चलते हमले की संभावना

बुर्किना फासो पश्चिम अफ्रीकी देश है, जहां कई बार सैन्य तख्तापटल हो चुका है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के सत्ता में आने के बाद से फ्रांस ने पश्चिम अफ्रीका में इस्लामिक आतंकियों से निपटने के लिए यहां अपनी गतिविधियां बढ़ा ली है। ऐसे में हो सकता है कि इसी के विरोध में ये हमले हुए हों। राष्ट्रपति मैक्रों ने फिलहाल अपने देश के नागरिकों से कहा है कि वो हमले वाले जगह से दूर रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed