फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   suicide attack in iraq

इराक में आत्मघाती हमला करने वाला ऑस्ट्रेलियाई था!

Tue, 22 Jul 2014 07:48 AM IST
Updated Tue, 22 Jul 2014 07:48 AM IST
विज्ञापन
suicide attack in iraq

आस्ट्रेलिया का कहना है कि इराक में पिछले हफ्ते हुए एक आत्मघाती हमले में कई अन्य लोगों की जान लेने वाला 18 वर्षीय युवक मेलबर्न का था।

विज्ञापन


गुरूवार को बगदाद के पास बाजार में एक युवक ने अपने शरीर पर बांधे हुए विस्फोटकों को डेटोनेट कर अपने अलावा तीन और लोगों की जान ले ली थी। इस हमले में कई लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन


चरमपंथी संगठन आईएसआईएस ने बाद में ट्विटर पर एक संदेश में कहा था कि यह हमला उसने करवाया था और आत्मघाती हमलावर का नाम अबू बक्र अल-ऑस्ट्रेली बताया था।

ऑस्ट्रेलिया के अटॉर्नी जनरल जॉर्ज ब्रैंडिस ने एक बयान में कहा था कि यह खबर 'विचलित करने वाली घटना' है।

उन्होंने कहा, "सरकार आईएसआईएस और इराक, सीरिया में सक्रिय अन्य चरमपंथी गुटों के हिंसक कार्यों की भर्त्सना करती है। सरकार ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों की इन घटनाओं में संलिप्तता को लेकर बेहद चिंतित है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों की संलिप्तता ने "ऑस्ट्रेलिया की आंतरिक सुरक्षा पर गंभीर खतरा पैदा किया है क्योंकि ऐसी घटनाओं में संलिप्त लोग घर लौटकर यहां भी हिंसा जारी रखने की कोशिश करते हैं।"

बयान में आगे कहा गया है कि इराक और सीरिया में जारी संघर्ष में यह दूसरा ऑस्ट्रेलियाई आत्मघाती हमलावर था।

पिछले हफ्ते विदेश मंत्री जूली बिशप ने कहा था कि सरकार युवा ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों को कट्टर बनने से रोकने की जीतोड कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed