फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Sufi saint murdered in Bangladesh

बांग्लादेश में मुस्लिम सूफी संत की गला रेत कर हत्या

Sat, 07 May 2016 10:37 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 07 May 2016 10:37 PM IST
सार

  • धार्मिक विचारधारा के चलते अज्ञात हमलावरों ने दिया घटना को अंजाम
  • ज्यादातर हत्याओं की जिम्मेदारी आईएस ने ली थी

विज्ञापन
Sufi saint murdered in Bangladesh
गला रेतकर हत्या - फोटो : Demo pic

विस्तार

बांग्लादेश में अज्ञात हमलावरों ने 65 वर्षीय मुस्लिम सूफी संत शाहिदुल्ला की गला रेतकर हत्या कर दी है। उनका शव बांग्लादेश के राजशाही शहर के टानोर उपजिला में आम के बगीचे से बरामद हुआ।

विज्ञापन


बांग्लादेश की राजशाही यूनिवर्सिटी के उदारवादी प्रोफेसर रजौल करीम की हत्या के दो सप्ताह बाद शाहिदुल्ला की हत्या सामने आई है। शाहिदुल्ला की हत्या भी प्रोफेसर की तरह ही की गई। शाहिदुल्ला दाहिने कंधे और गले पर जख्म मिला। करीम की हत्या की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने ली थी। राजशाही के पुलिस प्रमुख निशारुल आरिफ का कहना है कि शाहिदुल्ला की हत्या की वजह धार्मिक विचारधारा हो सकती है।
विज्ञापन


घटना के पीछे आतंकवादी शामिल हो सकते हैं। शाहिदुल्ला की हत्या को हाल ही में बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों, बुद्धिजीवियों, धर्मनिरपेक्ष ब्लॉगरों और विदेशियों की हत्याओं की कड़ी से जोड़कर देखा जा रहा है। इनमें से ज्यादातर हत्याओं की जिम्मेदारी आईएस ने ली थी। हालांकि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने आईएस के इन दावों को लगातार खारिज करती आ रही हैं। उनका कहना है कि विपक्षी दल इन हत्याओं को अंजाम दे रहे हैं। टानोर पुलिस स्टेशन के प्रभारी अब्दुर रज्जाक ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 10 बजे शाहिदुल्ला का शव बरामद हुआ। उनके शव का पोस्टमार्टम कराके परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed