{"_id":"0b3742134a6091ca3093c4bb776bcdf5","slug":"sue-against-princess-of-spain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पेन की राजकुमारी के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
स्पेन की राजकुमारी के खिलाफ मुकदमा
Updated Mon, 11 Jan 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
स्पेन की राजकुमारी क्रिस्टीना और उनके पति के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है, जो देश की राजशाही की प्रतिष्ठा में दाग माना जा रहा है।
विज्ञापन
1975 में तानाशाह जनरल फ्रांसिस्को फ्रैंको की मौत के बाद स्पेन में राजशाही दोबारा से बहाल हुई थी। इसके बाद आपराधिक आरोपों का सामना करने वाली क्रिस्टीना राजशाही परिवार की पहली सदस्य हैं।
विज्ञापन
चार बच्चों की मां 50 वर्षीय क्रिस्टीना ने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से स्नातकोत्तर की पढ़ाई की। मामले में राजकुमारी और उनके पति समेत 18 लोगों को आरोपी बनाया गया है। सोमवार को शाही दंपति कानूनी कार्यवाहियां शुरू होने से एक घंटे पहले अदालत पहुंचे।
विज्ञापन