{"_id":"575019074f1c1b7f2f108acd","slug":"student-committing-suicide-by-jumping-from-building-kills-walking-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुदकुशी के लिए 20वीं मंजिल से कूदा युवक घूम रहे शख्स पर गिरा, दोनों मरे ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
खुदकुशी के लिए 20वीं मंजिल से कूदा युवक घूम रहे शख्स पर गिरा, दोनों मरे
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 02 Jun 2016 05:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आत्महत्या का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे पढ़कर आप चौंक जाएंगे। दक्षिण कोरिया के ग्वांगझू में 20 वीं मंजिल से एक छात्र ने आत्महत्या की और उसकी वजह से नीचे घूम रहे एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। बता दें कि यहां के ग्वांगझू शहर में जब 38 वर्षीय एक सरकारी कर्मचारी अपने गर्भवती पत्नी और 5 वर्षीय बच्चे के साथ इमारत के आस पास घूम रहा था तभी उस पर 25 साल का युवक आकर गिर पड़ा जो इमारत की 20वीं मंजिल से सुसाइड कर रहा था।
विज्ञापन
हालांकि उन्हें जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।
समाचार एजेंसी योनहप के अनुसार पुलिस इस बात की योजना बना रही है कि सरकारी कर्मचारी की मौत का आरोप मृत छात्र पर लगाया जाए ताकि कर्मचारी के परिवार वालों को बीमा के पैसे आसानी से मिल जाए।
विज्ञापन