फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Stranded passengers at 12,000 feet elevation on the cable car

रातभर 12,000 फीट ऊंचाई पर केबल कार में फंसे रहे यात्री

Fri, 09 Sep 2016 01:25 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Fri, 09 Sep 2016 01:25 PM IST
विज्ञापन
Stranded passengers at 12,000 feet elevation on the cable car
केबल कार - फोटो : BBC

फ्रांस के आल्प्स पहाडियों में 45 यात्री 3,000 मीटर से ऊंची केबल कार में रात भर से फंसे हुए हैं। ओत साव्वा क्षेत्र के एक स्थानीय अधिकारी ने कहा कि शुरुआत में केबल कार में 110 लोग फंसे हुए थे लेकिन उनमें से 65 लोगों को हेलीकॉप्टर की मदद से निकाल लिया गया।

विज्ञापन


लेकिन जब रात में अंधेरा घिरने के बाद राहत और बचाव कार्य को रोकना पडा। अधिकारियों का कहना था कि केबल कार 3800 मीटर यानी 12,468 फीट की ऊंचाई पर मौजूद हैं। स्थानीय मीडिया का कहना है कि तेज हवा की वजह से केबल के तार आपस में उलझ गए और यही वजह हुई कि केबल कार रुक गईं।
विज्ञापन


हालांकि फ्रांस के आंतरिक मामलों के मंत्री ने कहा कि ये किसी तकनीकी कारणों से हुआ है। लेकलेयर ने एएफपी समाचार एजेंसी को बताया कि मुश्किल परिस्थितियों में महज आधे घंटे के अंदर, हम लोग 60 से अधिक लोगों को निकालने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


केबल कंपनी के मुखिया मैथ्यू ने बताया कि हम केबल कार में बैठे अपने यात्रियों के साथ संपर्क में हैं। फंसे हुए यात्रियों के बचाने के लिए इटली और स्विस दल काम कर रहे हैं और बचाव कार्य में तीन हेलीकॉप्टर लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed