{"_id":"587e93e14f1c1bd804efe819","slug":"start-packing-n-korea-tells-obama","type":"story","status":"publish","title_hn":"किम जोंग ने ओबामा को दी ‘बिस्तर बांधने’ की सलाह","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
किम जोंग ने ओबामा को दी ‘बिस्तर बांधने’ की सलाह
एजेंसी/ सिओल
Updated Wed, 18 Jan 2017 03:30 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानवाधिकार हनन के आरोपों पर उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की बहन का नाम काली सूची में डालने से खफा हैं। उन्होंने अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति बराक ओबामा की आलोचना की और कहा कि ओबामा को व्हाइट हाउस से अपना ‘बोरिया बिस्तर बांधने’ पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
विज्ञापन
अमेरिका के राजकोषीय विभाग ने पिछले सप्ताह ‘गंभीर मानवाधिकार हनन’ को लेकर सात लोगों को इस सूची में रखा था, जिसमें उत्तर कोरिया के नेता की छोटी बहन यो-जोंग का नाम भी शामिल था। उत्तर कोरिया में मानवाधिकार उल्लंघन पर अमेरिका के विदेश विभाग के एक रिपोर्ट जारी करने के बाद राजकोषीय विभाग की यह घोषणा सामने आई थी।
विज्ञापन
उत्तर कोरिया की सरकारी एजेंसी ‘केसीएनए’ ने बीती रात कहा कि ‘‘ओबामा के लिए सबसे अच्छी सलाह है कि उन्हें अपना समय ‘दूसरों को मानवाधिकार मुद्दों’ पर सलाह देने में न गंवाकर अपना बोरिया बिस्तर बांधने के लिए बेहतर व्यवस्थाओं पर ध्यान देना चाहिए।’’ रिपोर्ट में कहा गया है कि ‘ओबामा ने अमेरिका में मानवाधिकार की सबसे बुरी स्थिति पैदा की। अधिकतर अमेरिकियों और दुनिया के तमाम अन्य लोगों के जीवन में जो दुख और दुर्भाग्य ओबामा लेकर आए, उन्हें उस पर पश्चाताप करना चाहिए।’
विज्ञापन