फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   srilanka president matripala srisena

श्रीलंका के राष्ट्रपति की ताकत हुई कम

Wed, 29 Apr 2015 12:55 PM IST
Updated Wed, 29 Apr 2015 12:55 PM IST
विज्ञापन
srilanka president matripala srisena

श्रीलंका की संसद ने राष्ट्रपति की शक्तियों को कम करने और राष्ट्रपति के कार्यकाल को दो बार तक सीमित करने से जुड़ा एक अहम संशोधन पारित किया है। मौजूदा राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरीसेना ने चुनाव के दौरान इस संशोधन को लागू करने का वादा किया था।

विज्ञापन


पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने सत्ता में रहते हुए अपनी शक्तियों में काफी इजाफा कर लिया था। उन्हें जनवरी में हुए चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। उनके बाद मैत्रिपाला सिरीसेना ने सरकार बनाते ही भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम छेड़ दी।

विज्ञापन

महिंदा राजपक्षे ने की थी कार्यकाल की सीमाखत्म

srilanka president matripala srisena

राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना के सर्मथकों ने संसद भंग करने के राष्ट्रपति के अधिकार को खत्म करने के पक्ष में भी वोट किया। अब जब तक संसद पांच साल की निर्धारित अवधि में से साढ़े चार साल पूरे नहीं कर लेती, उसे भंग नहीं किया जा सकता है।

इससे पहले राष्ट्रपति केवल एक साल बाद ही संसद को बर्खास्त कर सकते थे। महिंदा ने पुलिस, लोक सेवा और न्यायपालिका से आगे जाकर अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए शीर्ष जजों को नियुक्त किया।

महिंदा राजपक्षे ने साल 2010 में दोबारा राष्ट्रपति चुने जाने के बाद दो कार्यकाल की सीमाखत्म कर दी थी और इसी साल उन्होंने तीसरी बार चुनाव लड़ा था जिसमें उन्हें सिरिसेना से शिकस्त झेलनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed