{"_id":"5a9292104f1c1bd34b8babbd","slug":"sridevi-s-body-to-be-flown-soon-says-indian-embassy-officials-in-dubai","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीदेवी निधन: भारतीय दूतावास ने दी ये बड़ी जानकारी, जिसका पूरे देश को है इंतजार","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
श्रीदेवी निधन: भारतीय दूतावास ने दी ये बड़ी जानकारी, जिसका पूरे देश को है इंतजार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 25 Feb 2018 06:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को भारत वापस लाने के लिए दुबई स्थित भारतीय दूतावास स्थानीय अधिकारियों से संपर्क में है।
विज्ञापन
हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि उनका पार्थिव शरीर कब भारत के लिए रवाना होगा क्योंकि कानूनी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
दूतावास से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, फॉरेंसिक और लैब रिपोर्ट्स आने के बाद ही श्रीदेवी के प्रत्यावर्तन की प्रक्रिया शुरू सकेगी।
दूतावस के एक उच्च अधिकारी ने बताया 'यह एक प्राकृतिक मौत थी लेकिन फिर भी श्रीदेवी का पोस्टमार्टम भी किया गया। हम दुबई पुलिस के साथ उनके पार्थिव शरीर को भारत भेजने की प्रक्रिया पर काम कर रहे हैं।'
विज्ञापन
बता दें कि दिल का दौरा पड़ने से श्रीदेवी की दुबई में मौत हो गई है। वह अपने भांजे की शादी में शरीक होने के लिए दुबई गई थीं। अंतिम समय में एक्ट्रेस के साथ पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी कपूर मौजूद थे। उनके आकस्मिक निधन से पूरे बॉलीवुड सहित देश में शोक की लहर है।