फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Sri Lankan Navy apprehends 23 Indian fishermen with five boats

श्रीलंकाई नौसेना ने 23 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

Tue, 12 Dec 2017 08:32 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Tue, 12 Dec 2017 08:32 AM IST
विज्ञापन
Sri Lankan Navy apprehends 23 Indian fishermen with five boats
Symbolic Image

श्रीलंका की नौसेना ने डेल्फट आइसलैंड के पास 23 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें कांकेन्थुराई नौसेना शिविर में ले जाया गया है। श्रीलंकाई नौसेना ने भारतीय मछुआरों की 5 नावों को भी जब्त कर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन



आपको बता दें कि श्रीलंका की नौसेना ने देश के समुद्री क्षेत्र में कथित रूप से मछली पकड़ने के लिये अगस्त में करीब 50 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था । श्रीलंका नौसेना के प्रवक्ता चामिंडा वालाकुलुगे ने कहा था कि भारतीय मछुआरे 12 नौकाओं में सवार थे।


पढ़ें: PM मोदी क्यों, देशहित को नजरअंदाज करने वाले मांगें माफी : जेटली

मछुआरों पर समुद्री सतह में जाल बिछाकर मछली पकड़ने की गतिविधि में शामिल होने का आरोप था । श्रीलंका में समुद्र के सतह में जाल बिछाकर मछली पकड़ना गैरकानूनी है। नौसेना ने बताया था कि मछुआरों को जफना के करईनगर में मत्स्य पालन बंदरगाह ले जाया गया। आगे की कार्रवाई के लिये उन्हें जफना में मत्स्य पालन जांच कार्यालय के सुपुर्द कर दिया जायेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed