{"_id":"56f2ba7b4f1c1b9851f14d2a","slug":"special-classes-in-malaysia-to-save-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलयेशिया सरकार शादी बचाने के लिए चलाती है विशेष कक्षाएं","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
मलयेशिया सरकार शादी बचाने के लिए चलाती है विशेष कक्षाएं
एजेंसी /कुआलालंपुर
Updated Wed, 23 Mar 2016 09:17 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तलाक के बढ़ते मामलों को देखते हुए मलयेशियाई सरकार विशेष कक्षाएं लगा रही है। यह कक्षाएं शादीशुदा जोड़ों के बीच रोमांस बढ़ाने के लिए हैं। मुस्लिम बहुल मलेशिया की महिला, परिवार एवं सामुदायिक विकास मंत्री रोहानी करीम ने इस बारे में संसद को बताया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य शादीशुदा जोड़ों को एक-दूसरे के साथ ज्यादा वक्त गुजारने और घूमने-फिरने में मदद करना था। उन्होंने कहा कि ‘शादी के कई सालों बाद जोड़े एक-दूसरे के साथ डेट पर जाना भूल जाते हैं। यह बिल्कुल सामान्य बात है, जो हम बताना चाहते हैं और हो सकता है कि इसके बाद वे हनीमून पर जाएं।’ उन्होंने कहा कि किसी और के साथ डेट पर जाने के बजाय अपने पति या पत्नी को डेट करें।
विज्ञापन
इस योजना के अनुभवों को बांटते हुए उन्होंने कहा कई जोड़े अपने साथी की निजी खासियतें भूल जाते हैं। उन्होंने कहा कि क्विज के दौरान हमने पाया कि पति को अब अपनी पत्नी का पसंदीदा रंग याद नहीं है। इसी तरह पत्नी, पति के पसंदीदा खाने को भूल चुकी है।
विज्ञापन
उन्होंने खुलासा किया कि देश में एक चौथाई शादियां पहले पांच साल में तलाक के साथ खत्म हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि हमने इसे बेहद गंभीरता से लिया और 2012 में 1000 लोगों में एक तलाक का मामला सामने आया। उन्होंने बताया कि महिलाओं की ओर से तलाक लेने के प्रमुख कारणों में गलतफहमी और पति का गैर जिम्मेदार होना शामिल है, जबकि पतियों ने भी गैर जिम्मेदारी को तलाक के दौरान एक कारण बताया है।