फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   south korean ministry sexist tips to employees

दक्षिण कोरिया: मंत्रालय की 'सेक्सिस्ट' सलाह

Wed, 19 Nov 2014 01:14 PM IST
Updated Wed, 19 Nov 2014 01:14 PM IST
विज्ञापन
south korean ministry sexist tips to employees

दक्षिण कोरिया के श्रम मंत्रालय का कहना है कि महिलाओं को इंटरव्यू के दौरान अपने संभावित नियोक्ताओं से कहना चाहिए कि वे कार्यस्थल पर 'सेक्स को लेकर थोडे बहुत मजाक' का बुरा नहीं मानतीं।

विज्ञापन


कोरिया हेराल्ड अखबार के अनुसार साक्षात्कार के दौरान महिलाओ से पूछे जाने वाले संभावित सवालों के 'आदर्श जवाबों' पर सलाह सरकारी रोजगार जानकारी साइट पर दी गई है।
विज्ञापन


महिलाओं को मशवरा दिया गया है कि वह यौन प्रताडना पर पूछे गए सवालों का जवाब यह कहकर दें, "कई बार यह जरूरी हो जाता है कि मजाकिया लहजे में ही इससे निपटा जाए।"
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के बारे में पूछे गए सवालों पर शादी करने के बारे में झूठ बोलने की सलाह दी गई थी क्योंकि "महिला कर्मचारियों का शादी के बाद नौकरी छोड़ना आम है।"

इन दिशा-निर्देशों में यह भी कहा गया है कि छोटे-मोटे कामों को लेकर भी महिलाओं को "पूरे समर्पण का वायदा करना चाहिए, चाहे यह एक कप कॉफी बनाने जैसा काम ही क्यों न हो।" महिला अधिकार समूहों के इसे भेदभावपूर्ण बताए जाने के बाद इन दिशा-निर्देशों को हटा दिया गया है।

'पूरी तरह सेक्सिस्ट'

south korean ministry sexist tips to employees

कोरियन काउंसिल ऑफ वीमेन ने एक बयान में कहा गया है, "किसी भी नियोक्ता का सिर्फ महिलाओं से शादी और बच्चों के बारे में पूछना सेक्सिस्ट (लैंगिक भेदभाव) है।"

कोरिया टाइम्स ने एक संपादकीय लेख ने इन दिशा-निर्देशों को 'पूरी तरह सेक्सिस्ट' बताते हुए कहा कि इस मुद्दे पर कहने के लिए उसके पास 'शब्द नहीं हैं'।

वेबसाइट से इस पोस्ट को हटाने के बाद मंत्रालय ने कहा है कि वह अपने कर्मचारियों को लैंगिक समानता की शिक्षा देने पर विचार करेगा।

कोरिया में महिला और पुरुषों का शैक्षिक स्तर समान है और विश्वविद्यालय की डिग्रियां दोनों के पास समान संख्या में हैं लेकिन कार्यस्थल पर लिंगभेद मौजूद है।

साल 2013 में महिला स्नातकों नौकरी देने के मामले में ओईसीडी (आर्थिक सहयोग और विकास संगठन) देशों में दक्षिण कोरिया आखिरी स्थान पर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed