फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   South Korea dismantles propaganda loudspeakers used against Kim Jong un at North Korea border

दक्षिण कोरिया ने उतारे किम जोंग-उन के खिलाफ प्रचार करनवाले स्पीकर

Wed, 02 May 2018 03:10 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Wed, 02 May 2018 03:10 PM IST
विज्ञापन
South Korea dismantles propaganda loudspeakers used against Kim Jong un at North Korea border
South Korea propaganda loudspeakers - फोटो : EPA
उत्तर और दक्षिण कोरिया की सीमा पर लगे लाउडस्पीकर दक्षिण कोरिया ने हटाना शुरू कर दिया है और कहा है कि उत्तर कोरिया भी शायद ऐसा ही कर रहा है। दोनों देश सीमा पर लगे इन लाउडस्पीकर्स के जरिए वर्षों से एक-दूसरे के खिलाफ प्रचार करते रहे हैं। 
विज्ञापन


पिछले हफ्ते दोनों देशों के नेताओं की ऐतिहासिक मुलाकात और शांति स्थापना की कोशिशों के बीच इसे सांकेतिक कदम के रूप में देखा जा रहा है। 

बीते शुक्रवार को उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन और दक्षिण कोरियाई नेता मून जे इन दोनों देशों के बीच तनाव घटाने और प्रायद्वीप को परमाणु हथियार से मुक्त करने पर सहमत हुए थे। परमाणु मुद्दे पर बात करने के लिए किम जोंग-उन के कुछ हफ्तों के भीतर ही अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप से मिलने की संभावना है। 
विज्ञापन


दक्षिण कोरिया के लाउडस्पीकर 1960 के दशक में लगाए गए थे और तभी से सीमा पर पॉप म्युजिक से लेकर खबरों का प्रसारण किया जाता रहा है। वे खासकर उत्तर कोरियाई सैनिकों को ध्यान में रखकर प्रसारित किए जाते थे ताकि उनके भीतर अपने नेता किम जोंग-उन के प्रति संदेह पैदा किया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण कोरिया ने कभी इस बात की पुष्टि नहीं की कि कहां और कितने स्पीकर लगाए गए थे, हालांकि शुक्रवार की वार्ता से पहले दोनों देशों ने इन लाउडस्पीकर्स पर प्रसारण बंद कर दिया था। मंगलवार को दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उनकी तरफ के स्पीकर्स को उतारने का काम शुरू कर दिया गया है। 

दक्षिण कोरिया का कहना है कि उत्तर कोरिया की तरफ से भी ऐसा ही कदम उठाए जाने के संकेत मिले हैं। दक्षिण कोरिया ने पहले कहा था कि ऐसा करने का फैसला दोनों देशों के बीच विश्वास बढ़ाने के लिए किया गया है। 

इंटर-कोरियन समिट एक दशक से भी अधिक समय के बाद दोनों कोरियाई नेताओं के बीच मुलाकात थी जिसके आखिर में एक संयुक्त घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किया गया। 

किम उन जोंग की ट्रंप से मुलाकात

South Korea dismantles propaganda loudspeakers used against Kim Jong un at North Korea border
किम जोंग उन, डोनाल्ड ट्रंप
किम जोंग-उन और अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की मुलाकात जून में होने की उम्मीद जताई जा रही है। ये पहली बार होगा कि उत्तर कोरिया के शीर्ष नेता और अमरीकी राष्ट्रपति एक साथ बैठक करेंगे।

अभी तक कोई तारीख, एजेंडा या स्थान तय नहीं हुआ है, हालांकि दोनों नेताओं की बैठक के लिए मंगोलिया और सिंगापुर का नाम आगे चल रहा है।

सोमवार को ट्रंप ने अपने ट्वीट में बैठक के लिए उत्तर और दक्षिण कोरिया की सीमा पर किसी स्थल का सुझाव दिया था।

उन्होंने कहा, शांति सभा वहां होगी जो 'प्रतिनिधि, मुख्य और स्थायी' जगह होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed