फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   South African student mistakenly receives 6.8 crores fund instead of 6800 rupees

साउथ अफ्रीका: ...जब 6800 की जगह लड़की को मिले 6.8 करोड़ रुपए

Thu, 31 Aug 2017 10:06 AM IST
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी Updated Thu, 31 Aug 2017 10:06 AM IST
विज्ञापन
South African student mistakenly receives 6.8 crores fund instead of 6800 rupees
सांकेतिक चित्र - फोटो : Getty images

साउथ अफ्रीका की एक यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली एक लड़की की लाइफस्टाइल उस समय अचानक बदल गई जब उसके बैंक अकाउंट में दो या चार लाख नहीं बल्कि करोड़ों रुपए आ गए। एक साथ इतने रुपए आने से ना केवल उस लड़की की जिंदगी बदल गई बल्कि इसके बाद उसने लोगों के बीच शेखी बघारना भी शुरू कर दिया।

विज्ञापन


अकाउंट में गलती से आए थें पैसे
खबरों के मुताबिक ये पैसे उसके अकाउंट में गलती से आए थें। यह मामला साउथ अफ्रीका के ईस्टर्न केप क्षेत्र में स्थित वॉल्टर सिसुलु यूनिवर्सिटी का है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि यह भारी गलती जून महीने में राज्य द्वारा छात्रों को दिए जाने वाले लोन के मासिक वितरण में हुई थी।
विज्ञापन


पढ़ें:- जानें, क्यों एक डॉक्टर ने कहा- 'मैं इंसानी मांस खाते-खाते थक चुका हूं'
विज्ञापन
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी के अधिकारियों के मुताबिक हर महीने स्टूडेंट लोन के तहत छात्रा को 1400 रैंड यानी करीब 6800 रुपए फूड अलाउंस के तौर पर मिलते थे लेकिन जून में 1400 रैंड की बजाय 14 मिलियन रैंड यानी करीब 6,87,94,982 रुपए उसके अकाउंट में ट्रांसफर हो गए।


लड़की ने दिल खोलकर खर्च किए पैसे
आप यह जानकर हैरान हो जाएंगे कि इतने रुपए अकाउंट में आने के बाद उस लड़की ने दिल खोलकर पैसे खर्च किए। खबरों के मुताबिक इन पैसों से उस लड़की ने खूब सारे कपड़े खरीदें, लोगों को पार्टी दी और एक नया स्मार्टफोन भी खरीदा। हालांकि जब लड़की को पता चला कि ये पैसे गलती से उसके अकाउंट में आ गए हैं तो उसे अपना खर्च रोकना पड़ा।

पढ़ें:- सीरियल किलर ने किया बलात्कार, कोर्ट ने सुनाई 71 साल की सजा

यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता योनेला टुक्वायो ने बताया कि यह गलती सोमवार को वक्त सामने आई जब एक दूसरे छात्र ने इस मामले की शिकियत विश्वविद्यालय के प्रशासन से की। जिसके बाद मामले को संज्ञान में लेते हुए प्रशासन कार्यवाही कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed