फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   sources says North Korea fails in new missile test

उत्तर कोरिया का मिसाइल परीक्षण फेल, दक्षिण कोरिया ने किया दावा

Wed, 22 Mar 2017 10:20 AM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार Updated Wed, 22 Mar 2017 10:20 AM IST
विज्ञापन
sources says North Korea fails in new missile test

दुनिया भर में मिसाइलों से अपनी दहशत फैलाने वाले उत्तर कोरिया को बुधवार को बड़ा झटका लगा है। साउथ कोरिया की एजेंसी 'योनहप' के मुताबिक उत्तर कोरिया का नया मिसाइल परीक्षण फेल हो गया है। मीडिया की खबरों के मुताबिक इसकी पुष्टि दक्षिणी कोरिया ने की है।

विज्ञापन

 
बता दें कि उत्तरी कोरिया ने हाल ही में नए रॉकेट इंजन का टेस्ट किया। इससे वह स्पेस में रॉकेट भेज सकेगा। इसकी सफलता पर तानाशाह किम जोंग उन ने कहा कि अब पूरी दुनिया हमारी ताकत देखेगी। यह हमारी बड़ी सफलता है।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नया इंजन आउटर स्पेस में भी रॉकेट पहुंचाने में सफल होगा। इससे अब उत्तरी कोरिया दुनिया के विकसित देशों की कैटेगरी में शामिल हो गया है। बताते चलें कि उत्तरी कोरिया ने पिछले साल अक्टूबर में बेंग्योन एयरबेस से मसुदन मिसाइल के दो टेस्ट किए थे। इसे देखते हुए इस महीने वहां गए अमेरिका के रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस ने चेतावनी दी थी कि उत्तरी कोरिया कोई भी परमाणु हमला करता है तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर कोरिया साल 2016 में दो न्यूक्लियर टेस्ट कर चुका है। बताया जाता है कि इसमें से एक हाइड्रोजन बम का टेस्ट भी था। जनवरी में जोंग उन ने कहा था कि उत्तरी कोरिया इंटरकॉन्टीनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) बनाने के अंतिम चरण में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed