खशोगी के बेटे ने परिवार समेत सऊदी अरब छोड़ा, अमेरिका के लिए हुए रवाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सऊदी अरब के मारे गए पत्रकार जमाल खशोगी के बेटे सलाह ने सऊदी अरब द्वारा अमेरिका आने की मंजूरी देने वाला यात्रा प्रतिबंध रद्द करने के बाद अपने मूल देश को छोड़ दिया है। सलाह खशोगी ने सऊदी अरब छोड़कर अमेरिका जाने का फैसला किया है। जबकि अमेरिका ने सलाह के परिवार सहित सऊदी अरब छोड़ने के फैसले का स्वागत किया है।
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रॉबर्ट पल्लाडिनो ने कहा कि वाशिंगटन उनके इस फैसले का स्वागत करता है। उन्होंने कहा, हम खुश हैं कि वह अब उनका स्वागत करने में सक्षम हैं। इससे पहले विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने अपनी हालिया यात्रा के दौरान रियाद में सऊदी नेताओं को स्पष्ट कर दिया था कि वाशिंगटन चाहता है कि खशोगी के बेटे को जल्द आजाद किया जाए। बता दें कि जमाल खशोगी अमेरिकी अखबार वाशिंगटन पोस्ट के लिए काम करते थे और उन्हें सऊदी शाही परिवार का कड़ा आलोचक माना जाता था। सलाह खशोगी के भाई-बहन भी अमेरिका में ही रहते हैं।
देश छोड़ने का प्रतिबंध हटाया गया
मानवाधिकारों के क्षेत्र में काम करने वाली संस्था ‘ह्यूमन राइट्स वॉच’ के कार्यकारी निदेशक सराह ली व्हिट्सन के मुताबिक सलाह खशोगी परिवार के सभी लोग बृहस्पतिवार रात वाशिंगटन के लिए रवाना हो गए हैं। सऊदी अरब ने इस बारे में फिलहाल कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन व्हिट्सन के मुताबिक इन लोगों के देश छोड़ने पर सऊदी अरब शाही तंत्र द्वारा लगाया गया प्रतिबंध बाद में हटा लिया गया। इसके बाद ये लोग तुरंत रवाना हो गए। सलाह और उनके परिवार के पास सऊदी अरब के साथ-साथ अमेरिकी नागरिकता भी है।
सऊदी ने अंतत: माना खशोगी की हत्या पहले से ही तय थी
सऊदी अरब ने बृहस्पतिवार देर रात कहा कि पत्रकार जमाल खशोगी की इस्तांबुल में हत्या पूर्व नियोजित थी। ये जानकारी सरकारी मीडिया सऊदी प्रेस एजेंसी की ओर से दी गई है। सऊदी प्रेस एजेंसी के मुताबिक, लोक अभियोजक (पब्लिक प्रॉसिक्यूटर) ने कहा है कि तुर्की अधिकारियों से जो जानकारी मिली, उसे देखते हुए खशोगी मामले में संदिग्धों का काम पूर्वनियोजित था। पत्रकार खशोगी पहले क्राउन प्रिंस के समर्थक रहे थे लेकिन बाद में सऊदी सरकार के मुखर विरोधी हो गए।