फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Son of Khashoggi left Saudi with his family

खशोगी के बेटे ने परिवार समेत सऊदी अरब छोड़ा, अमेरिका के लिए हुए रवाना

Sat, 27 Oct 2018 04:26 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 27 Oct 2018 04:26 AM IST
विज्ञापन
Son of Khashoggi left Saudi with his family

सऊदी अरब के मारे गए पत्रकार जमाल खशोगी के बेटे सलाह ने सऊदी अरब द्वारा अमेरिका आने की मंजूरी देने वाला यात्रा प्रतिबंध रद्द करने के बाद अपने मूल देश को छोड़ दिया है। सलाह खशोगी ने सऊदी अरब छोड़कर अमेरिका जाने का फैसला किया है। जबकि अमेरिका ने सलाह के परिवार सहित सऊदी अरब छोड़ने के फैसले का स्वागत किया है।

विज्ञापन


अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रॉबर्ट पल्लाडिनो ने कहा कि वाशिंगटन उनके इस फैसले का स्वागत करता है। उन्होंने कहा, हम खुश हैं कि वह अब उनका स्वागत करने में सक्षम हैं। इससे पहले विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने अपनी हालिया यात्रा के दौरान रियाद में सऊदी नेताओं को स्पष्ट कर दिया था कि वाशिंगटन चाहता है कि खशोगी के बेटे को जल्द आजाद किया जाए। बता दें कि जमाल खशोगी अमेरिकी अखबार वाशिंगटन पोस्ट के लिए काम करते थे और उन्हें सऊदी शाही परिवार का कड़ा आलोचक माना जाता था। सलाह खशोगी के भाई-बहन भी अमेरिका में ही रहते हैं। 
विज्ञापन

 

देश छोड़ने का प्रतिबंध हटाया गया

मानवाधिकारों के क्षेत्र में काम करने वाली संस्था ‘ह्यूमन राइट्स वॉच’ के कार्यकारी निदेशक सराह ली व्हिट्सन के मुताबिक सलाह खशोगी परिवार के सभी लोग बृहस्पतिवार रात वाशिंगटन के लिए रवाना हो गए हैं। सऊदी अरब ने इस बारे में फिलहाल कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन व्हिट्सन के मुताबिक इन लोगों के देश छोड़ने पर सऊदी अरब शाही तंत्र द्वारा लगाया गया प्रतिबंध बाद में हटा लिया गया। इसके बाद ये लोग तुरंत रवाना हो गए। सलाह और उनके परिवार के पास सऊदी अरब के साथ-साथ अमेरिकी नागरिकता भी है।

सऊदी ने अंतत: माना खशोगी की हत्या पहले से ही तय थी

सऊदी अरब ने बृहस्पतिवार देर रात कहा कि पत्रकार जमाल खशोगी की इस्तांबुल में हत्या पूर्व नियोजित थी। ये जानकारी सरकारी मीडिया सऊदी प्रेस एजेंसी की ओर से दी गई है। सऊदी प्रेस एजेंसी के मुताबिक, लोक अभियोजक (पब्लिक प्रॉसिक्यूटर) ने कहा है कि तुर्की अधिकारियों से जो जानकारी मिली, उसे देखते हुए खशोगी मामले में संदिग्धों का काम पूर्वनियोजित था। पत्रकार खशोगी पहले क्राउन प्रिंस के समर्थक रहे थे लेकिन बाद में सऊदी सरकार के मुखर विरोधी हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed