फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   social users apeal for punishment

'आंख के बदले आंख' की सजा या इंतकाम ?

Wed, 11 Mar 2015 11:14 AM IST
Updated Wed, 11 Mar 2015 11:14 AM IST
विज्ञापन
social users apeal for punishment

सोशल मीडिया पर ईरान के कुछ यूजर्स कुछ अपराधों की कड़ी सजा की पैरवी करते दिख रहे हैं। उनका कहना है कि तेजाब फेंकने वाले अपराधी को अंधा कर दिया जाए। लोगों का कहना है कि इसकी सजा भी जुर्म की गंभीरता के अनुपात में होनी चाहिए। ईरानी समाचार एजेंसी तस्नीम के मुताबिक कोम शहर की एक घटना में एक व्यक्ति की आंख पर एसिड फेंकने वाले व्यक्ति की एक आंख जबरन निकाल दी गई थी।

विज्ञापन


हालाँकि उस आदमी की दूसरी आंख भी निकाली जानी थी, लेकिन फिलहाल सजा टली हुई है। अपराधी को दस साल की सज़ा भी दी गई है और पीड़ित के परिवार को मुआवजा देने का भी आदेश दिया गया है।
विज्ञापन


समाचार एजेंसी का कहना है कि देश में यह पहली बार हुआ है कि सज़ा के तौर पर किसी के आंख की रोशनी छीन ली गई है। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संस्था एमनेस्टी इंटरनेशनल ने इस घटना की निंदा करते हुए सज़ा को 'बदले की क्रूर कार्रवाई' करार दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया

social users apeal for punishment

संस्था से जुड़ी राहा बहेरिनी ने कहा, "यह सजा ईरान की क्रूर न्याय प्रणाली का पर्दाफाश करती है और यह भी साफ हो गया है कि ईरान की सरकार मानवता की कद्र नहीं करती।" पता चला कि बहुत से ईरानी लोग सोशल मीडिया पर इस फैसले का समर्थन कर रहे हैं।

फेसबुक पर परवाने अमिदी लिखती हैं, "यह कोई हादसा नहीं था जिसे माफ कर दिया जाए। यह पूरी तरह से सोच-समझकर किया गया था, इसलिए सजा के तौर पर आंख के बदले आंख की बात बनती है।"

निर्दोष पर हमला

social users apeal for punishment

एक अन्य व्यक्ति ने लिखा, "एमनेस्टी इंटरनेशनल को उनकी बकवास करने दो। वे लोग कहां थे जब इस जानवर ने एसिड फेंक कर उस व्यक्ति को अंधा कर दिया था।

"फेसबुक यूजर मारी कूही कहती हैं, "मुझे हिंसा पसंद नहीं, लेकिन एमनेस्टी इंटरनेशनल तब क्या करती जब ऐसे लोग निर्दोषों पर तेजाब फेंकते हैं?" इंटरनेट पर एक अन्य व्यक्ति ने कहा, "इतना काफी नहीं है। जजों को अपराधी के चेहरे पर ही तेज़ाब फेंक देना चाहिए था।"

बर्बर सजा

social users apeal for punishment

इस फैसले ने ईरान की सोशल मीडिया और समाचार वेबसाइट पर बड़ी बहस छेड़ दी है। कई लोग ऐसे भी हैं जो इस फैसले की मुखालफत कर रहे हैं। एक ट्विटर यूजर ने कहा, "किसी का सिर कलम करने की इस्लामिक स्टेट की हरकत से यह सजा हजार गुना ज्यादा बर्बर है।" @Botri_dar_AB ने ट्वीटर पर लिखा, "यह सरकार की निर्दयता की इंतेहा है।"

उधर, एमनेस्टी इंटरनेशनल ने भी अपने पक्ष का बचाव किया है। संस्था के प्रवक्ता नील डुर्किन ने कहा, "पीड़ित के अधिकार की पैरवी करने वाले लोग हमें गलत पेश करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसा नहीं कि हम पीड़ितों की परवाह नहीं करते, हम उनकी परवाह करते हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed