{"_id":"ccbc78c6-459f-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"so-what-is-trouble-if-alone","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगर स्टेडियम में आप टीम के अकेले समर्थक हों?","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
अगर स्टेडियम में आप टीम के अकेले समर्थक हों?
बीबीसी हिंदी
Updated Fri, 14 Dec 2012 09:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटली में फुटबॉल टीम उडिनीज जब लीग मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरी तो दर्शक दीर्घा में उस टीम की हौसला अफजाई के लिए सिर्फ एक प्रशंसक मौजूद था।
एरिगो ब्रोवेदानी नाम का या ये शख्स पूरे मैच के दौरान उडिनीज टीम के लिए झंडा लहराते रहे। हालात ये थे कि इस प्रशंसक को कॉफी भी विरोधी टीम ने ही परोसी और फिर मैच खत्म होने के बाद उन्हें अपने पास बुलाकर ड्रिंक की पेशकश भी की।
इतना ही नहीं इस इकलौते प्रशंसक ने इटली की पूरी मीडिया का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।
दिल जीत लिया
इटली के जिनोआ में उडिनीज टीम स्थानीय टीम सैम्पडोरिया के खिलाफ मैदान में उतरी थी। इस मैच को देखने के लिए सैम्पडोरियो के तो काफी प्रशंसक वहां मौजूद थे लेकिन उडिनीज की तरफ से सिर्फ 30 साल के एरिगो ही वहां थे।
शराब व्यापारी एरिगो ने बीबीसी से बातचीत में कहा, “मैं हमेशा अपनी कार में टीम का झंडा और स्कार्फ लेकर चलता हूं।”
उन्होंने कहा कि उन्होंने ऐसी अपेक्षा भी नहीं की थी कि उडिनीज के बहुत समर्थक मिलेंगे क्योंकि यह इटालियन लीग 'सेयरिए आ' की बहुत छोटी टीम है। उसपर सोमवार का दिन कड़ाके की सर्दी वाला दिन था।
विज्ञापन
वैसे इस पूरे मैच के दौरान लोगों का ध्यान मैच पर कम इस इकलौते प्रशंसक पर जरूर रहा और इस तरह से एरिगो काफी सुर्खियां बटोर ले गए।